20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की ईंटों से कूचलकर...

UP: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की ईंटों से कूचलकर की हत्या, दोनों हिरासत में

Published on

शाहजहांपुर,

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार रात 40 वर्षीय शख्स की उसके पड़ोसी और पत्नी ने कथित तौर पर मिलकर ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है.

घटना खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव की है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहां एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर पीड़ित की पत्नी के साथ मिलीभगत कर ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला शमीम बानो और व्यक्ति के पड़ोसी मनोस को हिरासत में लिया गया है.

मामले में SP ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश एस ने बताया कि शुक्रवार रात यूनुस और उसकी पत्नी शमीम बानो घर में सो रहे थे. इस दौरान मनोस वहां पहुंचा और शमीम की मिलीभगत से यूनुस के सिर पर ईंटों से कई वार कर उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसपी ने बताया कि यूनुस के भाई की शिकायत के आधार पर बानो और मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this