6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीरिया के बाद अब इस इस्लामिक देश पर मंडराया खतरा, राजा का...

सीरिया के बाद अब इस इस्लामिक देश पर मंडराया खतरा, राजा का हो सकता है असद जैसा हाल, दोस्त इजरायल की बढ़ी टेंशन

Published on

यरुशलम/अम्मान

सीरिया में विद्रोहियों के हाथों बशर अल-असद शासन के पतन के बाद एक और इस्लामिक देश के अंदर खतरा मंडराने लगा है। इजरायल ने चिंता जताई है कि सीरिया में विद्रोहियों को बढ़त जॉर्डन में भी चरमपंथ को बढ़ावा दे सकती है, जिससे किंग अब्दुल्ला के शासन को खतरा हो सकता है। इन चिंताओं के बीच इजरायली खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने जॉर्डन का दौरा किया है। इजरायल की कैबिनेट में इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि सीरियाई संघर्ष जॉर्डन में फैल सकता है, जिसका सीधा असर इजरायल पर पड़ेगा।

इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार और आईडीएफ खुफिया निदेशालय के प्रमुख मेजर-जनरल श्लोमी बिंदर ने हाल ही में जॉर्डन का दौरा किया है। अरब राजनयिकों ने भी इसे लेकर चिंता व्यक्त की है। यरूशलम पोस्ट ने एक अरब राजनयिक के हवाले से कहा है कि मिस्र, जॉर्डन और पड़ोसी देशों के अधिकारी सीरिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

दूसरे देशों में शुरू हो सकता है आंदोलन
अरब दुनिया में इस बात को लेकर डर बढ़ रहा है कि सीरिया में विद्रोह की सफलता दूसरे देशों में भी इस्लामिक आंदोलनों को बढ़ावा दे सकता है। राजनयिक ने कहा कि ‘सीरियाई विपक्ष की बयानबाजी अब तक मध्यम रही है, लेकिन भविष्य के बारे में कहना मुश्किल होगा।’

सीरियाई विद्रोही क्या कह रहे?
सीरिया में मुख्य विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के प्रमुख अबू मोहम्मद अल जुलानी ने शनिवार को सीरियाई टीवी को दिए गए एक बयान में इजरायल की चिंताओं को लेकर बात की। जुलानी ने कहा कि सीरिया में बशर अल-असद के शासन के बाद सीरिया का किसी नए संघर्ष में उतरने का कोई इरादा नहीं है। जुलानी ने सीरिया में इजरायली हमलों की निंदा की और कहा कि इजरायल के लिए ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में असद शासन के पतन के बाद इजरायल ने करीब 500 हवाई हमले किए हैं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...