9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में आरोपी कर्णपाल गिरफ्तार, मोबाइल और कार...

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में आरोपी कर्णपाल गिरफ्तार, मोबाइल और कार भी जब्त

Published on

मेरठ,

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी अर्जुन कर्णपाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और एक कार बरामद किया है. हालांकि, अभी मुख्य आरोपी लवी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आपको बता दें कि कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए थे. इसकी जानकारी कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में दी थी. सुनील पाल की पत्नी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. सुनील पाल के मिसिंग की शिकायत उन्होंने दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और कॉमेडियन को बरामद कर लिया.

कौन हैं सुनील पाल?
सुनील पाल को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी भाभी है पहले’ में देखा गया था. ये फिल्म साल 2018 में आई थी. इसके बाद ये बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए. हालांकि, कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ इनकी अच्छी दोस्ती दिखाई दी. काफी समय से सुनील कॉमेडी शोज कर पैसे कमा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं. अक्सर ही रील्स बनाकर अपने फैन्स को हंसाते नजर आते हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं, सुनील कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कई कॉमेडियन्स और एक्टर्स के खिलाफ सुनील ने बोला है, वो भी बेझिझक बिना किसी से डरे. सुनील कहां हैं, कैसे हैं, ये तो नहीं पता, लेकिन हो सकता है कि आपसी दुश्मनी में उन्हें शायद गायब किया गया हो.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...