22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसचिन पायलट में 'तारीफ' करने लायक कुछ नहीं ! अशोक गहलोत का...

सचिन पायलट में ‘तारीफ’ करने लायक कुछ नहीं ! अशोक गहलोत का जिक्र कर BJP प्रभारी ने खेला नया दांव

Published on

जयपुर

राजस्थान की सियासत में अपने बयानों से गर्माहट पैदा करने वाले राजस्थान बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल लगातार सुर्खियों में रहते हैं। बीजेपी प्रभारी कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट को अपने बयानों के जरिए जमकर निशाना बना रहे हैं। इस बीच एक बार फिर बीजेपी प्रभारी ने पायलट पर बड़ा सियासी हमला किया। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सचिन पायलट में प्रशंसा करने लायक कुछ भी नहीं है, वह केवल लोगों के बीच माहौल बनाते हैं।

पायलट की क्यों प्रशंसा करूं? जब उनमें कुछ है ही नहीं
राजस्थान के बीजेपी प्रभारी बनने के बाद राधा मोहन अग्रवाल सचिन पायलट को जमकर निशाना बना रहे हैं। एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पायलट पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा कि पायलट के खिलाफ आप काफी बयान बाजी करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ‘तो उनकी प्रशंसा करूं क्या? उनमें प्रशंसा करने लायक कुछ भी नहीं है’। उन्होंने सियासी हमला करते हुए कहा कि वह चारों ओर अपना एक माहौल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सभाओं में भीड़ नहीं होती है, वह तो भीड़ घर से लेकर जाते हैं।

पायलट ने अपनी सरकार में कौन सा दायित्व निर्वहन किया?
मीडिया से इंटरव्यू के दौरान बीजेपी प्रभारी ने सचिन पायलट पर जमकर सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछली बार अशोक गहलोत की सरकार रही, उनकी ( सचिन पायलट) अपनी सरकार थी लेकिन उन्होंने किस दायित्व का निर्वहन किया है, यह तो अशोक गहलोत से पूछ लीजिए, इसका क्या फल मिला? उनके मंत्रिमंडल से उपमुख्यमंत्री का पद चला गया और प्रदेश अध्यक्ष का पद भी चला गया। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि 7 विधानसभाओं के उपचुनाव को लेकर वह कहीं दिखे क्या? केवल दौसा में नजर आए, कहीं और उनका दायित्व नहीं था क्या?

बीजेपी प्रभारी ने पायलट को बताया था फर्जी नेता
बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी प्रभारी ने पायलट को विवादित बयान दिया था। हाल में ही उपचुनावों में बीजेपी की जीत पर प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जमकर उत्साह में दिखाई दिए। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि आप अपने मन से ये वहम निकाल दीजिए कि हमने 5 सीटें जीती है। हमने जीती तो 6 है। दौसा का चुनाव एक फर्जी नेता (सचिन पायलट), जो बताता है कि मैं राजस्थान का सबसे लोकप्रिय नेता हूं। 2023 में उसने हमको 51 हजार वोटों से हराया था और आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं। हमारे जो ये दो नेता मंच पर खड़े है उनके नेतृत्व में हमने उनको करीब-करीब हरा दिया है। बता दें कि टोंक विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने बीजेपी के अजीत मेहता को चुनाव हराया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...