12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल12 बाउंड्री के साथ 28 गेंद में फिफ्टी, विराट कोहली के चहेते...

12 बाउंड्री के साथ 28 गेंद में फिफ्टी, विराट कोहली के चहेते ने फाइनल में उड़ाया गर्दा

Published on

बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में धूम मचा दी। मुंबई के खिलाफ खिताबी जंग में रजत पाटीदार ने अकेले गेंदबाजों का बुखार उतार कर रख दिया। फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश ने एक समय सिर्फ 86 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने अकेले मोर्चा संभालते हुए मुंबई की हालत खराब कर दी।

रजत पाटीदार ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए सिर्फ 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। इसके बाद वह अंत तक नाबाद रहते हुए टीम के लिए 40 गेंद में 81 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। रजत पाटीदार की इस दमदार पारी के कारण ही मध्य प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया था।

घरेलू सीजन में पाटीदार ने धूम मचाया
रजत पाटीदार ने इस घरेलू सीजन में अपने दमदार खेल से धूम मचा कर रखी है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले रजत ने मध्य प्रदेश के लिए पांच रणजी ट्रॉफी में 53.37 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 427 रन बनाए हैं। वहीं बात करें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में रजत पाटीदार अजिंक्य रहाणे और बिहार के साकिबुल गनी के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। फाइनल में खेली गई 81 रनों की पारी से पहले 9 मैचों में 182.63 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 4 अर्धशतक भी लगाए थे। पाटीदार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...