22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से शिवसेना में नाराजगी, डिप्टी लीडर नरेंद्र भोंडेकर...

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से शिवसेना में नाराजगी, डिप्टी लीडर नरेंद्र भोंडेकर का इस्तीफा

Published on

मुंबई,

शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता नरेंद्र भोंडेकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की जानकारी दी. भोंडेकर महाराष्ट्र विधानसभा में भंडारा से विधायक के रूप में चुने गए थे.

भोंडेकर के इस्तीफा देने के पीछे मुख्य कारण उन्हें नए कैबिनेट में शामिल न किया जाना माना जा रहा है. भोंडेकर पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने अपनी नाराजगी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भी जाहिर किया था. उनका मानना था कि उनकी मेहनत और समर्पण को उचित मान्यता नहीं दी गई है और वह इस उपेक्षा से आहत हुए हैं.

शिवसेना को मिला है 13 मंत्री पद
महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, जिसमें शिवसेना को 13 मंत्री पद दिया गया है. इनमें कई विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इससे पहले भोंडेकर के इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि वह भी मंत्री बनना चाहते थे. कैबिनेट विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नागपुर में हैं. इस बीच पार्टी के भीतर इस इस्तीफा पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

शिवसेना को गृह विभाग भी नहीं मिला
महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन दलों के बीच बीते दिनों कुछ नाराजगी भी सामने आई थी, जहां मुख्यमंत्री के चयन पर लंबा खींचतान देखा गया. हालांकि, बाद में शिवसेना ने स्पष्ट कर दिया था कि कम से कम उसे गृह विभाग तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन बीजेपी ने उसे यह विभाग भी नहीं दिया है, बल्कि इस विभाग को बीजेपी ने अपने पास ही रखा है. हालांकि, शिवसेना को परिवहन, स्वास्थ्य और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय दिए हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...