22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य16 को 'ट्रैक्टर मार्च' तो 18 को 'रेल रोको' आंदोलन... 'दिल्ली कूच'...

16 को ‘ट्रैक्टर मार्च’ तो 18 को ‘रेल रोको’ आंदोलन… ‘दिल्ली कूच’ टलने के बाद किसानों की नई रणनीति जानिए

Published on

नई दिल्ली

शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का प्लान फेल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। किसान संगठनों ने 16 मार्च को पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है। वहीं 18 मार्च को पंजाब में ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया है। ये फैसला उस समय लिया गया जब दिल्ली पुलिस ने किसानों के तीन बार राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री से रोक दिया था। ऐसे में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने 18 दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन में किसानों और आम लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है।

सरवन सिंह पंढेर ने बताया किसानों का अगला प्लान
सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों से 18 दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील करता हूं। हम पंजाब के सभी 13,000 गांवों के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे स्टेशनों को बंद कर दें। पंढेर ने राकेश टिकैत के नेतृत्व वाले संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) को भी पत्र लिखा। संयुक्त किसान मोर्चा ने निरस्त हो चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक आंदोलन चलाया था।

किसानों का ‘दिल्ली कूच’ टला
पंढेर ने संयुक्त किसान मोर्चा से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ शामिल होने का आग्रह किया। 6 दिसंबर, 8 दिसंबर और फिर 14 दिसंबर को 101 किसानों के एक जत्थे ने पैदल दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें लगभग 17 लोग घायल हो गए।

राकेश टिकैत के संयुक्त किसान मोर्चा से की अपील
पंढेर ने कहा कि हमने उन भाइयों के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं जो दिल्ली चलो मार्च में हिस्सा नहीं ले सके। हमने उनसे कहा कि किसानों और मजदूरों के हित में जो भी मतभेद हैं, उन्हें भूल जाएं। हमने अपने उन भाइयों को एक पत्र लिखा है। हमें संयुक्त किसान मोर्चा एक सकारात्मक संदेश की उम्मीद है। SKM ‘दिल्ली चलो’ मार्च का हिस्सा नहीं था। अपने पत्र में, किसान नेता ने कहा कि मौजूदा विरोध प्रदर्शन से पहले एकता बनाने के प्रयास विभिन्न कारणों से असफल रहे हैं।

पंढेर की लोगों से रेल ट्रैक जाम करने की अपील
पंढेर ने 18 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने पंजाब के सभी गांवों के लोगों से रेलवे पटरियों को जाम करने की अपील की है। किसानों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। किसान नेताओं ने SKM से भी समर्थन मांगा है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...