12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया में बुमराह पर बवाल, महिला कमेंटेटर की नस्लीय टिप्पणी, फिर हुआ...

ऑस्ट्रेलिया में बुमराह पर बवाल, महिला कमेंटेटर की नस्लीय टिप्पणी, फिर हुआ ‘मंकी गेट’ कांड

Published on

ब्रिस्बेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दमदार बैटिंग की। मेजबान टीम के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। इन दोनों के दमदार शतक के दम पर दिन की समाप्ति तक कंगारू टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह ने मोर्चा संभालने का काम किया और पांच विकेट अपने नाम किए।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने बेशक टीम इंडिया के लिए दमदार खेल दिखाया, लेकिन उन्हें लेकर ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा विवाद भी उठ खड़ा हुआ है। यह विवाद है कमेंटेटर इशा गुहा का वह बयान जिसमें वह बुमराह को ‘वैल्युएबल प्राइमेट’ कहती हुई दिखी। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर इशा गुहा की इस टिप्पणी के बाद विवाद उठ खड़ा हुआ है।

क्या है बुमराह को लेकर पूरा मामला?
दरअसल गाबा में जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो बुमराह ने पहले ही घंटे में उस्मान ख्वाजा और नाथन मैक्स्वीनी को आउट कर टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई। बुमराह की दमदार गेंदबाजी से कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली खूब प्रभावित हुए और उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान इशा गुहा भी उनके साथ थी। इशा गुहा ने ब्रेट ली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वह एमवीपी हैं, है न? सबसे वैल्युएबल प्राइमेट, जसप्रीत बुमराह।

बता दें, एमवीपी का मतलब मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर होता है, लेकिन ईसा गुहा ने कमेंट्री के दौरान यहां प्राइमेट शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं प्राइमेट का हिंदी में मतलब ‘बंदर’ होता है। इशा गुहा की इसी टिप्पणी के बाद अब बवाल मच गया और वह एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रही हैं।

मंकी गेट कांड 2008 की यादें हुई ताजा
इशा गुहा की प्राइमेट शब्द के इस्तेमाल के बाद एक बार फिर मंकी गेट कांड की यादें ताजा हो गई है। मंकी गेट कांड भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और एंड्रयू सायमंड्स से जुड़ा हुआ है। यह घटना साल 2008 में हुआ था। इस विवाद में हरभजन सिंह पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने उन्हें बंदर कहकर नस्लीय गाली देने का आरोप लगाया था। इसके बाद हरभजन को कुछ मैचों के लिए बैन भी किया गया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...