25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : पुलिसकर्मी ने युवक को जीप से ठोका, बिना रोके...

उत्तर प्रदेश : पुलिसकर्मी ने युवक को जीप से ठोका, बिना रोके मौके से हुआ फरार, फिर…

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सचेंडी इलाके में नेशनल हाईवे पर एक पुलिस वाहन ने तेज रफ्तार में सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी. इससे युवक को उछलकर कई फीट दूर गिर गया. चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस वाहन मौके पर रुके बिना ही भाग गया. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन नेशनल हाईवे से सर्विस सड़क पर जा रहा है और इसी बीच तीन युवक सड़क पार करते हैं. इस दौरान एक युवक अचानक बिना देखे सड़क पर कर जाता है, जिसके बाद तेज गति से आ रही पुलिस वाहन युवक को टक्कर मार देती है, जिससे वह उछलकर कई फीट दूर हवा में जा गिरता है.

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस वाहन होने के बावजूद वह मौके पर नहीं रुकता और उसी गति से आगे बढ़ता रहता है. न तो पुलिसकर्मी उतरकर युवक को अस्पताल ले गए और न ही उसका हालचाल पूछा. इसके बाद युवक को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि यह वीडियो सचेंडी इलाके का है और कई दिन पुराना है. कार चलाने वाला व्यक्ति पुलिस कांस्टेबल है और टक्कर मारने वाला लड़का भी कांस्टेबल का बेटा है.

मामले में DCP ने कही ये बात
कानपुर के एडिशनल डीसीपी विजेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं, जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. घायल युवक और उसके परिजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this