21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिरोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाना चाहती है AAP सरकार, विजेंद्र गुप्ता...

रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाना चाहती है AAP सरकार, विजेंद्र गुप्ता बोले- दिल्ली में लागू हो NRC

Published on

नई दिल्ली:

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मुद्दे पर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को यहां बसाने में लगी हुई है। ऐसे में दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एनआरसी लागू करिए। आप सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। सीएम आतिशी झूठ बोलती हैं और लोगों को गुमराह करती हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस मामले को उठा रही है।

विजेंद्र गुप्ता का आप पर बड़ा आरोप
बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि दिल्ली की सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को दिल्ली में बसा रही है, उनको संरक्षण दे रही है। उनकी पूरी व्यवस्था कर रही है। दिल्ली में अतिक्रमण करवा रही है और जब हम सदन में यह मामला उठाते हैं तो हमारे माइक बंद किए जाते है। हमें बोलने नहीं दिया जाता। विधानसभा की कार्यवाही से हमारा बयान हटवा दिया जाता है।

AAP-कांग्रेस पर बीजेपी का अटैक
बीजेपी विधायक ने मांग उठाई कि आप सरकार, रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को दिल्ली में बसाना बंद करें। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मिलकर दिल्ली के चरित्र को खराब करने में लगी हुई हैं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के नकली वोट आम आदमी पार्टी बढ़वाने में लगी हुई है। जब हम उनको रोक रहे हैं तो वो शोर मचा रहे हैं। सवाल तो यह है कि घड़ियाली आंसू बहाने से काम नहीं चलेगा। दिल्ली के दर्द को समझना पड़ेगा।

‘दिल्ली में लागू होना चाहिए एनआरसी’
बीजेपी नेता ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर सदन में प्रस्ताव लाना चाहिए कि दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एनआरसी लागू करिए। आप सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए है। सीएम आतिशी झूठ बोलती हैं और लोगों को गुमराह करती हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस मामले को उठा रही है। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज इलाके में एक अभियान चलाकर झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड चेक किया था। जिससे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली एलजी का अवैध बांग्लादेशियों पर एक्शन का आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को अगले दो महीने में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं मामले में समयबद्ध तरीके से मौजूदा नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। सचिवालय के अनुसार इसका उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले घुसपैठियों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। शहर के मुस्लिम समुदाय ने बांग्लादेश संकट का हवाला देते हुए यह कदम उठाने की मांग की है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...