25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मिठाई खाना पड़ा महंगा, विवाहिता बनी रेप का शिकार, मंगल सूत्र...

राजस्थान: मिठाई खाना पड़ा महंगा, विवाहिता बनी रेप का शिकार, मंगल सूत्र और कैश की भी हुई लूट

Published on

सीकर:

राजस्थान के सीकर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला को मिठाई खाना इतना महंगा पड़ा कि वह न केवल अपनी सुध-बुध खो बैठी बल्कि हवस का शिकार भी बन गई। मामला सीकर जिले के ग्रामीण अंचल का है। यहां हवसखोर ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान महिला के मंगलसूत्र और पर्स में रखे रुपयों को पार कर लिए। पुलिस दर्ज कराए गए मामले को खंगालने के साथ नामजद आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

मिठाई खाते ही बेहोश हुई महिला
पुलिस के मुताबिक, सीकर जिले के रानोली थाने में एक महिला ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। आरोपी ने महिला को मिठाई दी । मिठाई में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर रखा था। मिठाई खाने के बाद ही महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने महिला की स्थिति का फायदा उठाया। बेहोशी की हालत में महिला को हवस का शिकार बनाया।

रेप के दौरान आरोपी ने मोबाइल से महिला के अश्लील फोटोज और वीडियो बना लिए। आरोपी महिला का सोने का मंगलसूत्र और पर्स में रखे तीन हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस वारदात का घटनाक्रम सबक दे रहा है कि दोस्ती, जानकारी में बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। नए साल या अन्य खुशी की बात पर दूसरों से पेय एवं खाद्य पदार्थो का सेवन करने से बचना चाहिए।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this