6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीरिया आतंकियों के हाथों में... तख्तापलट के बाद बशर अल-असद ने जारी...

सीरिया आतंकियों के हाथों में… तख्तापलट के बाद बशर अल-असद ने जारी किया पहला बयान, कई सवालों के दिए जवाब

Published on

मॉस्को

सीरिया में अबू जुलानी के नेतृत्व वाले गुट हयात अल शाम का कब्जा होने के बाद रूस में शरण लेने वाले बशर अल असद ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में अपने से जुड़े कई सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। असद ने कहा कि उनकी सीरिया छोड़ने और रूस जाने की कोई योजना नहीं थी लेकिन रविवार (8 दिसंबर) को हालात ऐसे बने कि कोई विकल्प नहीं बचा। उन्होंने कहा कि ये देखना दुखी करता है कि सीरिया आतंक के हाथों में चला गया है लेकिन उम्मीद बरकरार है कि दमिश्क एक दिन फिर से आजाद हो जाएगा।

असद ने आगे कहा कि सीरिया इतिहास के एक अहम मोड़ पर है और सच को बताया जाना जरूरी है। सीरिया के बारे में जो गलत बयानबाजी की गई, उस पर बात करना जरूरी है। ये पहले होना चाहिए था लेकिन उस समय की मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा कारणों की वजह से संचार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ऐसे में इस बयान को जारी करने में देरी हुई है।

‘दमिश्क के बाद मैं लतकिया गया
बशर अल-असद ने अपने बयान में कहा, ‘सीरिया में आतंकवादी आगे बढ़ते हुए आखिरकार शनिवार 7 दिसंबर की शाम राजधानी दमिश्क तक पहुंच गए थे। इसके बाद तो झूठी खबरों और तरह-तरह के नैरेटिव की बाढ़ आ गई। इसका मकसद आतंक को सीरिया के लिए क्रांति के रूप में पेश करना था। इससे सरिया के राष्ट्रपति के भाग्य और ठिकाने के बारे में सवाल उठने लगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी सीरिया छोड़ने को लेकर कोई योजना नही थी, जैसा लोग कह रहे हैं कि मैं पहले ही आ गया था। ये लड़ाई के आखिरी घंटों के दौरान हुआ। मैं लगातार दमिश्क में ही बना हुआ था और रविवार सुबह भी काम कर रहा था। आतंकवादी गुटो ने दमिश्क में घुसपैठ की तो मैं लताकिया चला गया ताकि वहां से रूसी सहयोगियों के साथ युद्ध अभियान को देख सकूं। हमिमीम एयरबेस में रूसी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले के बादमुझे मॉस्को जाने का फैसला लिया।’

24 साल से राष्ट्रपति थे असद
बशर अल असद साल 2000 यानी 24 साल से सीरिया के राष्ट्रपति थे। उनसे पहले उनके पिता हाफिज ने 30 साल सीरिया पर शासन किया था। नवंबर के आखिर में अल कायदा से निकले अबू जुलानी के नेतृत्व में सीरिया में विद्रोही गुटों ने उनकी सत्ता के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। दिसंबर के पहले हफ्ते में ही ये गुट राजधानी में पहुंच गए और असद को देश छोड़कर भागना पड़ा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...