21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में केजरीवाल ने लगाई 'महिला अदालत', कानून व्यवस्था के मुद्दे पर...

दिल्ली में केजरीवाल ने लगाई ‘महिला अदालत’, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला अदालत में भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “निर्भया घटना के 12 साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं कम नहीं हुईं, बल्कि कई गुना बढ़ गई हैं.” केजरीवाल ने यह भी पूछा, “क्या यह कहना गलत है कि शाम को बेटी घर लौटती नहीं, तो मां-बाप को डर लगता है?”

केंद्र पर साधा निशाना
उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी 10 साल पहले भाजपा को दी गई थी, लेकिन इस पर कोई काम नहीं किया गया. केजरीवाल ने कहा “केंद्र सरकार ने दिल्लीवासियों को सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन वह तक पूरा नहीं कर पाई,” अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा “जो घरों में महिलाओं के साथ हिंसा का सामना कर रहे हैं, उनसे पूछिए कि क्या सुरक्षा एक मुद्दा नहीं है,” .

दिल्ली में रोजाना होता है 10 महिलाओं का अपहरणः केजरीवाल
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में रोज़ाना 10 महिलाओं का अपहरण होता है, लेकिन भाजपा और अमित शाह इस पर कुछ नहीं करते. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिकता केवल विधायकों को खरीदने और सरकार को गिराने की है, न कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की.

केजरीवाल ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा, “महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है, यह मुद्दा केवल भाजपा के लिए नहीं है. अगले चुनावों में जब भाजपा वोट मांगने आए तो उन्हें कहना कि हमारे लिए भाजपा कोई मुद्दा नहीं है.”

बीजेपी के विकास दिल्ली विकास का कोई एजेंडा नहीं
केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्ट्रीट लाइट्स लगवाए, CCTV कैमरे लगवाए और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार किया. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के विकास का कोई एजेंडा नहीं है, और केवल विरोध करने के अलावा उनके पास कोई योजना नहीं है.

केजरीवाल ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि वह गरीबों और झुग्गीवासियों की स्थिति सुधारने का ढोंग करती है, जबकि सच्चाई यह है कि वही झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, जिनमें लोग रहते हैं. “इन झुग्गियों में महिलाएं और बच्चे गिड़गिड़ाते रहे,” केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “एक सरकार जो सब कुछ महंगा कर रही है, वहीं हमारी सरकार सब कुछ मुफ्त दे रही है.” उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, “तुम लोग चुनाव तो लड़ रहे हो, लेकिन तुम्हारा दूल्हा कौन है?”

स्वाती मालीवाल ने केजरीवाल को घेरा
उधर, स्वाती मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए सवाल किया है कि क्या महिला अदालत में जज के पद पर बिभव कुमार को नियुक्त किया जाएगा? उनका यह सवाल केजरीवाल के हालिया बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...