25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबुजुर्ग को बार-बार दौड़ाकर किया परेशान! नोएडा CEO लोकेश एम ने कर्मचारियों...

बुजुर्ग को बार-बार दौड़ाकर किया परेशान! नोएडा CEO लोकेश एम ने कर्मचारियों की लगा दी क्लास, जानिए पूरा मामला

Published on

नोएडा

नोएडा अथॉरिटी के आवासीय भूखंड विभाग के कर्मचारियों को एक बुजुर्ग आवंटी को काफी समय तक खड़े रखने के बाद उनका काम नही करना मंहगा पड़ गया। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के सभी कर्मचारियों को बिना ब्रेक के आधे घंटे तक खड़े रहने का फरमान सुना दिया। दरअसल यह मामला एक बुजुर्ग आवंटी से जुड़ा हुआ है। आवंटी के आवास से सम्बन्धित काम में विभाग के कर्मचारियों की ओर से विलम्ब होने की वजह से वह निराश थे।

उनका कहना था कि कई बार विभाग से सम्पर्क करने के बाद भी उनके मामले में कोई प्रगति नही हुई। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जब इस बात की जानकारी सीसीटीवी कैमरों से देख रहे नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम तक पहुंची तो यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विभाग के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। सीईओ खुद मौके पर पहुंच कर विभाग के कर्मचारियों को आधे घंटे तक बिना ब्रेक लिए खड़े रहने की सजा सुना दी।

नोएडा अथॉरिटी में जगह-जगह 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ये कैमरे आने-जाने वाले रास्तों के अलावा विभाग में भी लगे हुए है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम का सेटअप अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम के दफ्तर में है। जिसकी मॉनिटरिंग वह खुद ही करते है। अथॉरिटी में लगे सभी कैमरों के जरिए वह खुद अथॉरिटी के अलग-अलग विभाग पर नजर बनाये रखते हैं। आज यानि सोमवार को भी रोजाना की तरह सीईओ कैमरों के जरिए अथॉरिटी का हाल देख रहे थे। तभी उनकी नजर आवासीय भूखंड विभाग पर गई। उन्होंने कैमरे के जरिए देखा कि एक बुजुर्ग सरदार एक महिला बाबू के सामने काम के संबंध में खड़े हैं।

डॉक्टर लोकेश एम ने तत्काल अपने कर्मचारियों से विभाग में संदेश भिजवाया कि इनका काम कर दिया। अगर नहीं हो सकता है तो अनावश्यक रूप से खड़ा न रखा जाए। बुजुर्ग आवंटी का टीएम से संबंधित काम था। इसके बाद सीईओ लोकेश एम अपने अन्य काम में लग गए। लगभग 10 से 15 मिनट बाद सीईओ की नजर दोबारा से उसी विभाग पर गई।

सीईओ ने देखा कि बुजुर्ग आवंटी अभी भी वहीं खड़ा था। इससे गुस्साए सीईओ करीब साढ़े ग्यारह बजे खुद ही विभाग में जा पहुंचे। सीईओ लोकेश एम ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विभाग में काम कर रहे सभी बाबुओं को लगभग आधे घंटे तक बिना ब्रेक लिए खड़े रहने की सजा दी। सीईओ के आदेश के कारण सभी बाबू तय समय तक अपनी सीट पर खड़े रहे।

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर आम लोगों के काम करने ही होंगे। अगर कोई काम होने लायक नहीं है तो आवंटी को ठीक ढंग से बताया जाए। इन्हें अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...