25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'देश बहुसंख्‍यकों के हिसाब से चलेगा' कहने वाले जस्टिस शेखर यादव की...

‘देश बहुसंख्‍यकों के हिसाब से चलेगा’ कहने वाले जस्टिस शेखर यादव की आज SC कॉलेजियम के सामने पेशी

Published on

प्रयागराज

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर यादव ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में मुसलमानों के एक वर्ग को कठमुल्‍ला करार दिया था। उन्‍होंने कहा था कि देश बहुमत की इच्‍छा से चलेगा। उनके इस बयान को चलते सुप्रीम कोर्ट ने बीते 10 दिसंबर को ब्‍योरा तलब किया था। अब मंगलवार को मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस संजीव खन्‍ना की अध्‍यक्षता वाला कॉलेजियम इस मामले की सुनवाई कर सकता है। इसमें जस्टिस शेखर यादव कॉलेजियम के सामने पेश होंगे और सवालों के जवाब देंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। कॉलेजियम की बैठक में आंतरिक जांच का आगे का रुख क्‍या होगा, इस पर फैसला लिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट जांच के लिए कमेटी भी गठित कर सकता है। जस्टिस शेखर यादव के बयान का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से रिपोर्ट मांगी थी।

विहिप के कार्यक्रम में जस्टिस शेखर यादव ने दिया था बयान
बीते 8 दिसंबर को जस्टिस शेखर यादव विश्‍व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्‍होंने कहा कि यह देश बहुसंख्‍यकों के बनाए हुए कानून से चलेगा। एक विशेष समुदाय का जिक्र करते हुए उन्‍होंने सवाल कि जब बचपन से ही बच्‍चों के सामने जानवरों को काटा जाता है तो वह दयालु और सहनशील कैसे हो सकते हैं। मुसलमानों के एक वर्ग को कठमुल्‍ला बताते हुए उन्‍होंने कहा था कि इनका अस्तित्‍व देश के लिए खतरनाक है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...