6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये तबाही रुकनी ही चाहिए... शपथ से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप का...

ये तबाही रुकनी ही चाहिए… शपथ से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप का रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने पर बड़ा बयान, बताया अपना प्‍लान

Published on

वॉशिंगटन

रूस और यूक्रेन के बीच 34 महीने से चल रहे युद्ध पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहम बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वे दोनों देशों के नेताओं से बात कर जंग रोकने की कोशिश करेंगे। अमेरिकी चुनाव प्रचार के समय भी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद युद्ध को समाप्त करा देंगे। एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की ओर से यूक्रेन को अरबों डॉलर की सैन्य सहायता पर बार-बार सवाल उठाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने, जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

व्हाइट हाउस में लौटने से ठीक पहले रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के प्लान पर हुए सवाल का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे और यूक्रेन के प्रेसीडेंट जेलेंस्की से भी बात की जाएगी। हमारा मकसद इस जंग को रोकना है। हमें इसे रोकना होगा क्योंकि यह नरसंहार है। इस युद्ध ने आबाद शहरों को खंडहर में बदल दिया है। इस युद्ध को अब रुकना चाहिए।’

हम इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के लिए पुतिन और जेलेंस्की से बात करने की अपनी योजना का खुलासा करते हुए भरोसा जताया कि इस संघर्ष को जल्दी से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे पुतिन और जेलेंस्की दोनों से बात करेंगे लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में इससे ज्यादा कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये नहीं बताया कि वह क्या तरीका अपनाकर इस जंग को रोंकेगे।

डोनाल्ड ट्रंप का मौजूदा बयान उनके अमेरिकी चुनाव अभियान के दावों से मेल खाता है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि वे एक दिन में यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। हालांकि ये सवाल उठता रहा है कि क्या वाकई ट्रंप के पास कोई प्लान है या वह फिलहाल सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। एक्सपर्ट ट्रंप के पिछले बयानों के आधार पर मान रहे हैं कि वह यूक्रेन पर क्षेत्रीय रियायतें देने के लिए दबाव डाल सकते हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन और रूस संघर्ष के लिए अपने विशेष दूत के तौर पर रिटायर थ्री-स्टार जनरल कीथ केलॉग को नियुक्त किया है।अमेरिका में कई अहम पदों पर काम कर चुके कीथ के सामने यूक्रेन और रूस के विशेष दूत के रूप में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की चुनौती है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...