9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद को नहीं पता कौन थे उस्‍ताद जाकिर हुसैन, पपाराजी ने...

उर्फी जावेद को नहीं पता कौन थे उस्‍ताद जाकिर हुसैन, पपाराजी ने निधन पर पूछा सवाल तो बिचका दिया मुंह

Published on

उस्‍ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार की सुबह उनका सैन फ्रांसिस्‍को के अस्‍पताल में निधन हो गया। 73 साल की उम्र में उस्‍ताद के यूं चले जाने से जहां दुनियाभर में उनके फैंस सदमे में हैं, वहीं बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक घरानों तक में हर कोई गमजदा है। लेकिन इन सब के बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्‍होंने प्रख्‍यात तबला वादक के निधन पर अजीब सा रिएक्‍शन दिया है। उर्फी ने कहा कि उन्‍हें नहीं पता कि जाकिर हुसैन कौन हैं।

उर्फी जावेद सोमवार शाम को मुंबई में हमेशा की तरह फोटो ऑप के लिए पहुंची थीं। वह इस दौरान अपनी अनूठी ड्रैगन ड्रेस को शोकेस कर रही थीं। सफेद रंग की इस ड्रेस के ऊपर एक सफेद ड्रैगन बना था, जिसमें से नीले रंग की रोशनी आ रही थी। वहां मौजूद पपाराजी जहां उर्फी को देखकर हमेशा की तरह तस्‍वीरें खींचने में जुटे हुए थे, वहीं उन्‍होंने मोहतरमा से चार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर प्रतिक्रिया भी मांगी।

पपाराजी ने पूछा- उर्फी जी, जाकिर हुसैन सर को जानते हो क्‍या?
पपाराजी ने उर्फी से पूछा- आप जाकिर हुसैन सर को जानते हो क्‍या? इस पर एक्‍ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने सिर हिलाते हुए ‘नहीं’ में जवाब दिया। पपाराजी ने हिंट देते हुए आगे कहा- इतने बड़े सिंगर हैं वो, म्‍यूजिश‍ियन हैं। इस पर उर्फी ने मुंह बनाते हुए इशारा किया कि वह नहीं जानती हैं। फिर वह मौके पर मौजूद अपनी टीम से बात करने में मशगूल हो गईं और सवाल को दरकिनार कर दिया।

उर्फी जावेद का रिएक्‍शन देख लोग जता रहे चिंता
उर्फी के इस रिएक्‍शन ने यकीनन उस्‍ताद जाकिर हुसैन के चाहने वालों को गहरा झटका दिया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह गलत है। कम से कम लेजेंड लोगों के बारे में तो जानकारी होनी चाहिए।’ एक अन्‍य ने लिखा, ‘उर्फी तो लखनऊ की हैं। वहीं से पढ़ाई भी की है। इतनी जानकारी तो उनके पास होनी चाहिए थी।’

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे जाकिर हुसैन
बहरहाल, जानकारी के लिए बता दें कि परिवार के मुताबिक, उस्‍ताद जाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। वह बीते दो हफ्तों से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में एडमिट किया गया था, जहां सोमवार, 16 दिसंबर की सुबह उन्‍होंने आख‍िरी सांस ली।

मुंबई में पैदा हुए थे जाकिर साहब
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। साल 1988 में उन्‍हें पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया गया था। मशहूर तबला वादक के निधन को लेकर रविवार देर शाम से ही ऊहापोह वाली स्‍थ‍िति थी। रविवार देर रात यह खबर आई कि जाकिर हुसैन साहब का निधन हो गया है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया। लेकिन फिर बाद में इसे हटा लिया गया। जाकिर हुसैन की बहन और भांजे ने तब निधन की खबर को गलत बताया था।

जाकिर हुसैन को 7 बार मिला था ग्रैमी नॉमिनेशन, 4 बार जीते
जाकिर हुसैन को प्रतिष्‍ठ‍ित ग्रैमी अवॉर्ड में कुल 7 बार नॉमिनेशन मिला था। इसमें से चार बार वह ग्रैमी जीत चुके थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्‍खा कुरैशी भी मशहूर तबला वादक थे। उनकी मां का नाम बीवी बेगम था। मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई करने वाले जाकिर हुसैन ने शहर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। वह महज 11 साल के थे, जब पहली बार अमेरिका में उनका पहला कॉन्सर्ट हुआ था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...