9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedशेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरा, निवेशकों के...

शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरा, निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

Published on

नई दिल्ली

शेयर मार्केट में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई। दोपहर एक बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 81 हजार और निफ्टी 24500 अंक से नीचे आ गया। मार्केट में गिरावट से निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए।

मंगलवार को मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोमवार को सेंसेक्स 81,748.57 अंक पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 236.76 अंकों की गिरावट के साथ 81,511.81 अंक पर खुला। दोपहर एक बजे तक इसमें अधिकतम 1,029.91 अंकों की गिरावट आ गई थी और यह 80,718.66 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि इस गिरावट के बाद इसमें कुछ तेजी देखी गई। एक बजे सेंसेक्स 80,946.85 अंकों पर और निफ्टी 24,434.75 अंकों पर करोबार कर रहा था।

क्यों आई गिरावट?
मार्केट में गिरावट का मुख्य कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रहा। वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 दिसंबर को होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

कितना हुआ नुकसान?
मंगलवार को इस गिरावट से निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 2.33 लाख करोड़ रुपये घटकर 257.73 लाख करोड़ रुपये रह गया।

किनमें आई ज्यादा गिरावट?
सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक इंडेक्स पर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड बढ़त के साथ खुले।

इनमें आई जबरदस्त तेजी
वहीं दूसरी ओर कई शेयर ऐसे भी रहे जिन पर गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा। कई शेयरों में 10% से अधिक की तेजी आई। 10% से अधिक की तेजी वाले शेयरों में आरजीएफ कैपिटल मार्केट्स (14.45%), कल्याणी स्टील्स (13.79%), स्पेंटा इंटरनेशनल (12.43%), आरएसडी फाइनेंस (12.26%), फेयरकेम ऑर्गेनिक्स (11.49%), गाला प्रिसिजन इंजिन (10.99%), आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट (10.73%), धर्मसी मोरारजी (10.71%), चमन लाल सेतिया (10.67%) और जोस्ट्स इंजीनियरिंग (10.47%) शामिल हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...