ब्रिस्बेन
भारत के लिए गाबा टेस्ट के चौथे दिन आकाश दीप 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। जब वह क्रीज पर आए तो टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 213 रन था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसका मतलब था कि टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रन बनाने थे। यहां से आकाश दीप ने बुमराह के साथ सुझबुझ भरी बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 246 तक पहुंचा दिया।
कमिंस को मिड विकेट पर मारा छक्का
आकाश दीप को क्रीज पर रुकने के लिए नहीं जाने जाते। वह आते ही गेंद को उड़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फॉलोऑन बचाने के लिए उन्होंने खुद को बांध कर रखा। जैसे ही टीम 246 रनों तक पहुंची, आकाश दीप के ऊपर से प्रेशर खत्म हो गया। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस की गेंद को मिड विकेट पर छक्का मार दिया। आगे की गेंद सीधे दर्शकों के बीच में जाकर गिरी।
विराट कोहली का रिएक्शन वायरल
आकाश दीप के छक्के पर विराट कोहली का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रही है। छक्के को देखने के लिए विराट ड्रेसिंग रूम के बाहर आ गए। वहां लगे शीशे से चिपक कर वह गेंद को देख रहे थे। शॉट देखकर उनका मुंह खुला रह गया था। आकाश दीप विराट कोहली के बल्ले से ही खेल रहे थे। कुछ समय पहली ही विराट ने अपना बल्ला दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को गिफ्ट किया था।
भारत अभी भी 193 रन से पीछे
केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के संयम से भरे अर्धशतकों की मदद से यह मैच ड्रॉ की ओर मुड़ता दिख रहा है। जडेजा ने 123 गेंद में 77 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था । वहीं राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने 139 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाये। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक भारत ने नौ विकेट पर 252 रन बना लिये थे । जसप्रीत बुमराह दस और आकाश दीप 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी भी आस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है।
