6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअसद के जाते ही सीरिया में बड़ा हमला करने जा रहा तुर्की,...

असद के जाते ही सीरिया में बड़ा हमला करने जा रहा तुर्की, खलीफा एर्दोगन का खतरनाक प्लान, अमेरिकी सेना का भी डर नहीं

Published on

अंकारा

बशर अल-असद शासन के देश छोड़कर भागने के बाद सीरिया में मची अफरातफरी के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और उसकी समर्थित मिलिशिया सीरिया में कुर्द बलों के नियंत्रित इलाके पर बड़े हमले की तैयारी कर रही हैं। जब इस माह की शुरुआत में जब हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में सीरिया के विद्रोहियों ने दमिश्क की ओर बढ़ना शुरू किया था, उसी समय तुर्की ने अपने प्रायोजित मिलिशिया के साथ मिलकर कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

तुर्की समर्थित बलों ने किए हमले
असद के सत्ता से हटाए जाने के बाद इस्लामिक समूह एचटीएस ने तुर्की और अंकारा समर्थित सीरियाई राष्ट्रीय सेना (SNA) के साथ मिलकर कम से कम तीन स्थानों पर कुर्दों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाया है। इस दौरान कुर्दों के नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) के शीर्ष कमांडर ने चेतावनी दी है कि अगर तुर्की और एचटीएस गठबंधन अपने हमले जारी रखता है तो देश खूनी गृहयुद्ध के एक और दौर की ओर बढ़ सकता है।

तुर्की और अमेरिका होंगे आमने-सामने
सीरिया में तुर्की की संभावित कार्रवाई से अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। सीरिया के कुर्द बलों को अमेरिका का समर्थन है और वह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में वॉशिंगटन का मुख्य सहयोगी है। हालांकि, तुर्की के राष्ट्रति एर्दोगन कुर्दों को दुश्मन माननते हैं। तुर्की एसडीएफ की तुलना पीकेके से करता है। पीकेके को तुर्की के आतंकी संगठन घोषित कर रखा है और उसे तुर्की के अंदर विद्रोह के लिए जिम्मेदार ठहराता है।

सीरिया में एर्दोगान का प्लान
एर्दोगन की सेना वर्षों से कुर्दों को तुर्की की सीमा से दूर धकेलने के इरादे से सीरिया में हमले करते रही है। अब तुर्की कुर्दों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। ताजा अपडेट में अमेरिकी अधिकारियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि तुर्की ने कमांडो और तोपखाने के साथ अपने प्रॉक्सी मिलिशिया को सीरिया के कुर्द क्षेत्र की सीमा पर बड़ी घुसपैठ की तैयारी में जुटा लिया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि सीमा पार तुर्की का अभियन जल्द शुरू हो सकता है।

तुर्कों को सता रहा नरसंहार का डर
इसके पहले सोमवार 16 दिसम्बर को तुर्की की तरफ अमेरिका की मध्यस्थता में कुर्दों के साथ संघर्ष विराम को तोड़े जाने की खबर आई थी। फॉक्स न्यूज ने कुर्द बल एसडीएफ के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि तुर्की ने कुर्दों को सूचित किया है कि संघर्ष विराम समाप्त हो गया है और कुर्द औपचारिक रूप से युद्ध की स्थिति में प्रवेश कर रहे हैं। इस बीच कुर्द समुदाय को जातीय सफाए का डर सता रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...