6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय7.3 तीव्रता के भूकंप वानुअतु में 7.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की...

7.3 तीव्रता के भूकंप वानुअतु में 7.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत-कई घायल, इमारतें चकनाचूर से कांपा वानुआतु, तस्वीरों में देखिए तबाही

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण प्रशांत महासागरके द्वीप राष्ट्र वानुअतुमें मंगलवार को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप ने राजधानी पोर्ट विला सहित कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के दूतावासों को भी क्षति पहुंची है। राहत एजेंसियों ने कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। वहीं, कई घायल हुए हैं। उधर, भूकंप से हुए नुकसान की बात करें तो, सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस भूकंप से वानुअतु के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 1-10% तक नुकसान का अनुमान जताया है।

प्रशांत महासागर में मौजूद वानुआतु द्वीप समूह पर 17 दिसंबर 2024 की सुबह करीब सवा सात बजे 7.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र वानुआतु के मुख्य द्वीप इफाते से 30 किलोमीटर दूर समंदर के अंदर 57 किलोमीटर की गहराई में था. वानुआतु की राजधानी पोर्ट विला पर अमेरिकी और अन्य देशों के दूतावास की इमारतों को भी भूकंप से नुकसान पहुंचा है. अभी तक भूकंप से हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं किया जा सका है.

भूकंप आने के बाद सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया था. सरकारी और अन्य संस्थाओं की वेबसाइट्स बंद हो गई थीं. इंटरनेट बंद हो गया था. इसके अलावा कई इमारतें गिरी हैं. इनके मलबे में गाड़ियां भी दबी हैं. अमेरिकी दूतावास इमारत के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड के राजनयिक मिशनों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद अमेरिकी संस्था USGS ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी.

कहा गया था कि समंदर से करीब तीन फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं. सुनामी अलर्ट पापुना न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन द्वीप समूह के लिए भी था. लेकिन बाद में सुनामी अलर्ट वापस ले लिया गया. कई स्थानों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं. सोशल मीडिया पर वानुआतु की तबाही के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इमारतों की खिड़कियों के टूटे कांच चारों तरफ फैले हैं. वानुआतु 80 द्वीप का समूह है, जहां पर करीब 3 लाख लोग रहते हैं. फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं है. लेकिन काफी नुकसान हुआ है.

 

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...