15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized8वां वेतन आयोग: क्‍या खत्‍म होने वाला है इंतजार, डीए-डीआर में बढ़ोतरी...

8वां वेतन आयोग: क्‍या खत्‍म होने वाला है इंतजार, डीए-डीआर में बढ़ोतरी कब? सरकार ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्र सरकार के कर्मचारी बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। यह और बात है कि अभी उनके लिए इसे लेकर कोई खुशखबरी नहीं है। सरकार ने फिलहाल इसे बनाने से इनकार कर दिया है। वित्त मंत्रालय के राज्यसभा में दिए गए जवाब से इसका पता चलता है। पिछला वेतन आयोग 10 साल पहले 2014 में बना था। आमतौर पर हर 10 साल बाद नया वेतन आयोग बनता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बदलाव होता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की उमीदें अब धूमिल होती दिख रही हैं। दरअसल, सरकार ने साफ कर दिया है कि 8वां वेतन आयोग बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी है। इससे पहले कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि क्या सरकार 2025-26 के बजट में नए वेतन आयोग की घोषणा करेगी।

क्‍या पूछा गया था सवाल?
राज्यसभा सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन ने सरकार से पूछा था कि क्या केंद्र सरकार 2025-26 के बजट में नए वेतन आयोग की घोषणा करने पर विचार कर रही है? इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, ‘वर्तमान में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’

पिछला यानी 7वां वेतन आयोग 28 फरवरी 2014 को यूपीए सरकार की ओर से गठित किया गया था। इस आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर थे। आयोग का उद्देश्य सभी केंद्रीय सरकारी कर्मियों के वेतन ढांचे की समीक्षा करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। यह 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ और इसमें बदलाव 1 जुलाई 2016 से किए गए।

क्‍या है वेतन आयोग गठ‍ित करने की प्रक्रि‍या?
आम तौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग गठित किया जाता है। 7वां वेतन आयोग 2014 में बना था। लिहाजा, 10 साल की समयसीमा के हिसाब से 8वें वेतन आयोग के गठन का समय हो गया है। लेकिन, सरकार के ताजा बयान से साफ है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। नए वेतन आयोग के गठन से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन ढांचे में बदलाव होता है। वेतन में आमतौर पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) शामिल होते हैं।

वेतन आयोग का गठन सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घटना होती है। इससे उनके वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होती है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसलिए वे हर 10 साल में नए वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर कर्मचारियों को एरियर्स भी मिलते हैं। हालांकि, सरकार के वर्तमान रुख से लगता है कि 8वें वेतन आयोग के गठन में अभी थोड़ा समय है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...