6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतीय राजदूत हमारे रडार पर... खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू की नई...

अमेरिका में भारतीय राजदूत हमारे रडार पर… खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू की नई धमकी, भारत के साथ रूस भी निशाने पर

Published on

वॉशिंगटन

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को निशाना बनाया है। पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा के खिलाफ जहर उगला है तो रूस को भी धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि भारत को खालिस्तानियों के खिलाफ अभियान चलाने में रूस से मदद मिल रही है। रूस ने खालिस्तानियों की खुफिया जानकारी भारत को दी है। ऐसें में रूसी मिशनों को भी उनका संगठन निशाना बनाएगा। प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि रूस और भारतीय राजनयिक विनय क्वात्रा को सबक सिखाया जाएगा।

स्पुतनिक की ओर से जारी वीडियों में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दुनियाभर में रूसी मिशनों पर हमला करने की धमकी दी है। पन्नू ने दावा किया कि रूस ने भारत को खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी देना शुरू कर दिया है। रूस को ऐसा करने से रोकने के लिए खालिस्तानी उत्तरी अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रूसी राजनयिकों और मॉस्को के मिशनों पर हमला करेंगे।

‘भारतीय राजदूत रूसी अफसरों से मिल रहे’
पन्नू का कहना है कि अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा रूसी अफसरों से बहुत ज्यादा बातचीत कर रहे हैं। क्वात्रा वॉशिंगटन में बैठकर रूसी राजनयिकों और वाणिज्य दूतावासों के साथ समन्वय करने का काम कर रहे हैं। रूसी एजेंसियों से उनको खालिस्तान समर्थक सिखों के बारे में जानकारी मिल रही है। इस जानकारी के आधार पर सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। पन्नू ने कहा कि विनय मोहन क्वात्रा पहले से ही खालिस्तानियों के रडार पर हैं, जो भारत-रूस गठजोड़ का चेहरा बन रहे हैं।

पन्नू ने रूस को खालिस्तानियों के खिलाफ भारत के साथ सहयोग बंद करने के लिए है। पन्नू ने कहा कि अगर रूस ने भारत को सहयोग देना बंद नहीं किया तो वह इसका नुकसान उठाएगा। खालिस्तान झंडा लिए लोगों ने बीते हफ्ते न्यूयॉर्क और टोरंटो में रूसी वाणिज्य दूतावासों के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए।

पन्नू के संगठन एसएफजे को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने के लिए जाना जाता रहा है। पन्नू का भारत के खिलाफ रुख कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ज्यादा आक्रामक हुआ है। वह लगातार भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दूसरे नेताओं को धमकी देता रहा है। गुरवंत पन्नू भारत में आतंकी और एसजेएफ आतंकी संगठन है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...