8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने खोज लिया कैंसर को रोकने का इलाज, पुतिन के वैज्ञानिकों...

रूस ने खोज लिया कैंसर को रोकने का इलाज, पुतिन के वैज्ञानिकों ने तैयार की वैक्सीन, सभी को मुफ्त लगाने का ऐलान

Published on

मॉस्को

रूस ने कैंसर का टीका बना लिया है। रूस की न्यूज एजेंसी ताश ने कहा है कि उनके वैज्ञानिकों ने एमआरएनए वैक्सीन तैयार की है, जो कैंसर से सुरक्षा देगा। यह टीका कई रिसर्च सेंटरों के साथ मिलकर बनाया गया है। यह 2025 की शुरुआत तक टीका इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने बताया है कि यह टीका रूस में सभी नागरिकों को मुफ्त में दिया जाएगा।

गमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा है कि शुरुआती परीक्षणों में टीके ने ट्यूमर के विकास और मेटास्टेसिस को रोकने में कामयाबी पाई। एंड्री काप्रिन ने बताया है कि टीके के शुरुआती परीक्षणों से पता चला है कि यह ट्यूमर के विकास और संभावित मेटास्टेसिस को रोकता है।

राष्ट्रपति पुतिन ने पहले ही जताई थी उम्मीद
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस साल की शुरुआत में ही इस टीके पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम कैंसर के टीके और नई पीढ़ी की इम्यूनोमोड्यूलेटरी दवा बनाने के बहुत करीब आ गए हैं। पुतिन ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही इन्हें व्यक्तिगत चिकित्सा के तरीकों के रूप में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाएगा।

रूस ने कैंसर के लिए mRNA वैक्सीन बनाई है। mRNA एक अणु है, जो डीएनए से विशिष्ट निर्देश ले जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं से जुड़े एक विशिष्ट प्रोटीन बनाने के लिए काम करता है।यह प्रतिरक्षा प्रणाली को उन कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उनको खत्म करने लिए प्रेरित करता है। इस तरह यह शरीर को बीमारी को लक्षित करने का तरीका सिखाता है।

mRNA वैक्सीन के उलट पारंपरिक टीके अक्सर कमजोर या निष्क्रिय रोगजनकों का उपयोग करते हैं। वहीं mRNA टीके शरीर की अपनी कोशिकीय मशीनरी का लाभ उठाकर कैंसर के लिए एक सटीक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बनाते हैं। रूस में विकसित यह mRNA कैंसर टीका बड़ी उपलब्धि है। यह टीका कैंसर के इलाज में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। टीके के शुरुआती परीक्षणों के नतीजे उत्साहजनक हैं। ऐसे में आने वाले समय में इस तकनीक से और भी नए टीके विकसित होने की उम्मीद है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...