23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिमल्लिकार्जुन खड़गे बोले- गृह मंत्री अमित शाह ने किया आंबेडकर का अपमान,...

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- गृह मंत्री अमित शाह ने किया आंबेडकर का अपमान, नड्डा बोले- देश को गुमराह कर रहे

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में विपक्ष ने कार्यवाही शुरू होते ही बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सभापति ने कहा कि बाबा साहब इस लोकतंत्र के आर्किटेक्ट हैं. हम सब उनका सम्मान करते हैं. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा साहब को गृह मंत्री ने अपमानित करने का काम किया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री ने कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया, उसे बारीकी से बताया. कांग्रेस ने बाबा साहब को पहले मुंबई और फिर विदर्भ में हराने का काम किया. कांग्रेस ने 1990 तक बाबा साहब की तस्वीर तक संसद में नहीं लगने दिया. बीजेपी के समर्थन की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया. आपका इतना पाप है, क्या आप माफी मांगने के लिए तैयार हैं.

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपने भाषण में डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया। जिस पर अब राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब अमित शाह डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा था कि आप लोग 100 बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, अगर आप इतनी बार भगवान का नाम लेते, तो 7 बार स्वर्ग में जाते। इसका मतलब है कि बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेना गुनाह है और इनका इरादा बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का विरोध करना था। मैंने इसका विरोध किया, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया। हालांकि बाबा साहेब अंबेडकर पर सदन की कार्यवाही चल रही थी, इसलिए हम सभी ने खामोश रहने का फैसला किया। आज हम सभी पार्टी के नेताओं ने एक होकर इस पर सवाल उठाया। अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है वो गलत है।नर

मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं। राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है। मनुस्मृति और आरएसएस की उनकी विचारधारा यह स्पष्ट करती है कि वह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गृह मंत्री अमित शाह पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”देखिए कैसे अमित शाह संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ा रहे हैं। इन भाजपा (BJP) वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते। बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं। मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान ना होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही ना देते। बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आप ये बोलकर सदन को गुमराह कर रहे हैं. नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता ये वक्तव्य बोलकर देश को इस सदन के माध्यम से गुमराह करने का काम किया. गृह मंत्री का पूरा का पूरा वक्तव्य इस बात पर था कि आपने किस तरह से आंबेडकर का अपमान किया. गृह मंत्री ने कहा कि आपने उनके जीते जी हमेशा अपमान किया, चुनाव में हराने का काम किया. हमारी सरकार ने हमेशा उनका सम्मान करने का काम किया. खड़गे ने इस पर कहा कि आप वीडियो सुनिए. सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, सदन के समक्ष हुआ. जब पहली बार पीठ के पास ये बात आई, मैंने भी दो बार ये बात देखा है. मेरा आपसे अनुरोध रहेगा कि बाबा साहब के जो नीति, सिद्धांत रहे हैं और भविष्य के लिए सलाह रही है, उस दृष्टि से जब आप भाषण का आकलन करेंगे तो उसके अंदर क्या कहा गया है.

10-12 सेकण्ड के वीडियो क्लिप से देश को गुमराह करना ठीक नहीं- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू करने का काम किया, पांच भूमि का काम करने का काम किया. आप एक काम किए हों तो बताइए. 10-12 सेकेंड का वीडियो क्लिप उठाकर आप देश को गुमराह नहीं कर सकते. हमारी बीजेपी के लिए बाबा साहब आंबेडकर आराध्य हैं, पूज्यनीय हैं. आपने जो उनका अपमान करने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है, वह साफ नहीं कर पाएंगे.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...