21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच चलने वाली फेरी...

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच चलने वाली फेरी बोट पलटी, 56 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी

Published on

मुंबई

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक फेरी बोट के पलटने की घटना सामने आई है। यह बोट टूरिस्ट को एलीफेंटा ले जा रही थी। तभी इस नाव का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो में काफी लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। मुंबई पुलिस और भारतीय नौसेना बचाव अभियान चला रही है। अभी तक एक यात्री की मौत की पुष्टि की गई है। नाव में कुल 56 यात्री सवार थे।

अभी तक 21 लोग रेस्क्यू
फेरी बोट हादसे में अभी तक 21 लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन ने 1 मौत की पुष्टि की है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू किए गए लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है। काफी लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि नाव एलीफेंटा जा रही थी। इसमें कुल 56 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शूट किए वीडियो में नाव के संतुलन बिगड़ने की भयावहता की पुष्टि हुई है। यह घटना कैसे हुई? अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

13 किलोमीटर की है दूरी
गेटवे ऑफ इंडिया और एलीफेंटा केव्य के बीच की कुल दूरी 13 किलोमीटर की है। इसको तय करने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। मुंबई में टूरिस्ट को एलीफेंटा केव्स ले जाने के जाने के फेरी सेवा चलती है। इसमें टूरिस्ट और लोगों को नाव से केव्स तक ले जाया जाता है। एलीफेंटा गुफाएं मुख्य रूप से हिंदू भगवान शिव को समर्पित गुफा मंदिरों का एक संग्रह है। इन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल नामित किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this