8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराफेल फाइटर जेट करेंगे परमाणु बम गिराने का अभ्‍यास, सालभर में चौथी...

राफेल फाइटर जेट करेंगे परमाणु बम गिराने का अभ्‍यास, सालभर में चौथी बार ऐक्‍शन में फ्रांसीसी वायुसेना, निशाने पर कौन?

Published on

पेरिस

दुनिया में तीसरे विश्‍वयुद्ध के खतरे के बीच फ्रांस की वायुसेना ने ऐलान किया है कि वह इस साल का चौथा परमाणु फाइटर- बॉम्‍बर हमले का अभ्‍यास करने जा रही है। बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी वायुसेना आज की रात यह परमाणु हमले का अभ्‍यास करने जा रही है। इसे पोकर 2024 नाम दिया गया है। इसमें रात के दौरान चलने वाले अभ्‍यास में राफेल फाइटर जेट ASMPAR सुपरसोनिक मिसाइल से भयानक युद्ध वाले माहौल में परमाणु हमला करने का जोरदार अभ्‍यास करेंगे। इस अभ्‍यास के दौरान परमाणु बम गिराने में सक्षम राफेल के साथ-साथ टैंकर और अवाक्‍स विमान भी मौजूद रहेंगे। इस मिशन के दौरान यह कोशिश की जाएगी कि नकली परमाणु बम से लैस ASMPAR मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ते हुए लाल सागर में काफी दूर मौजूद अपने लक्ष्‍य तक आसानी से पहुंच जाए।

अभ्‍यास के दौरान जहां ब्‍लू टीम परमाणु हमला करने का प्रयास करेगी, वहीं एक रेड टीम भयंकर युद्ध के माहौल में इस परमाणु हमले को रोकने का प्रयास करेगी। रेड टीम इस दौरान लंबी दूरी तक मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्‍टम, टैंकर और बड़े पैमाने पर सैनिकों से लैस रहेगी। विश्‍लेषकों का कहना है कि इस अभ्‍यास का मकसद फ्रांसीसी वायुसेना के जवानों को जमीन और हवा में ट्रेनिंग देने का है। उन्‍होंने कहा कि इसका एक और बड़ा मकसद दुनिया के परमाणु बम से लैस देशों को भी संदेश देना है।

फ्रांस के पास कितने परमाणु बम?
फ्रांसीसी रक्षा विशेषज्ञ इटिने मार्कूज के मुताबिक इस परमाणु अभ्‍यास के जरिए फ्रांस यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि दुनिया में भूराजनीतिक हालात चाहे जैसे भी हों, फ्रांसीसी रणनीतिक फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। उनका इशारा रूस और चीन की ओर है। फ्रांसीसी सेना ने कोरोना के दौरान भी इसी तरह का परमाणु अभ्‍यास करके अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया था। फ्रांस के पास करीब 290 परमाणु बम है। फ्रांस ने अपने सभी परमाणु बमों को तैनात कर रखा है या फिर उसे बहुत ही कम समय में तैनात किया जा सकता है। अमेरिका के बाद परमाणु बम के मामले में फ्रांस सबसे पारदर्शी देश है।

फ्रांस ने बहुत समय पहले ही अपने परमाणु बमों की संख्‍या और सेना के बारे में ऐलान कर दिया था। फ्रांस ने साल 2008 में ही ऐलान कर दिया था कि वह अपने परमाणु बमों की संख्‍या को 300 से कम ही रखेगा। फ्रांस ने अपने परमाणु बमों को सबमरीन से दागे जाने वाली मिसाइलों और हवा से लॉन्‍च की जाने वाली मिसाइलों के लिहाज से बनाया है। साल 1991-1992 में फ्रांस के परमाणु बमों की संख्‍या 540 तक पहुंच गई थी। अब इसे फ्रांस ने घटाकर 300 के नीचे पहुंचा दिया है। फ्रांस ने साल 2023 में अपने बजट में परमाणु बमों की देखरेख के लिए 6.14 अरब डॉलर का प्रावधान किया था। फ्रांस के पास समुद्र और हवा दोनों ही रास्‍तों से राफेल के जरिए परमाणु हमला करने की ताकत मौजूद है। इससे पहले मिराज 2000 व‍िमान भी परमाणु हमले की क्षमता रखते थे। ये दोनों ही विमान भारत के पास भी हैं। भारत भी परमाणु हमले के लिए मिराज 2000 विमानों पर ही भरोसा करता है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...