23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिखरगे साहब, मेरे इस्तीफे से आपकी दाल नहीं गलने वाली... राज्यसभा में...

खरगे साहब, मेरे इस्तीफे से आपकी दाल नहीं गलने वाली… राज्यसभा में आंबेडकर वाले बयान पर क्या बोले अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। शाह ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद आरक्षण विरोधी, संविधान विरोधी है। शाह ने कहा कि कांग्रेस सावरकर विरोधी है। शाह ने एक बार फिर इमरजेंसी का हवाला देते हुए संविधान के अपमान की बात कही। खरगे की तरफ से इस्तीफे की मांग पर शाह ने कहा कि अगर खरगे साहब को मेरे इस्तीफे से खुशी होती है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा लेकिन मेरे इस्तीफे से खरगे साहब की दाल नहीं गलेगी।

शाह ने कहा, मैं खरगे साहब को कहना चाहता हूं आप अभी जहां हैं वहां, आपको 15 साल तक बैठना है। शाह ने कहा कि संविधान पर कांग्रेस का सच जब उजागर हो गया है तो कांग्रेस समाज में भ्रांति फैलाने का कुत्सित प्रयास किया है। शाह ने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरा पूरा बयान दिखाईए पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

मैं सपने में भी अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता। मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। कांग्रेस ने मेरा आधा बयान दिखाया। हम इस मामले में कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

शाह ने कहा कि संसद में जब यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने किस तरह से बाबा साहेब का विरोध किया है। कांग्रेस ने किस तरह से बाबा साहब को हाशिये पर ढकेलने का काम किया है। अमित शाह ने बाबा साहेब को हराने के लिए कांग्रेस के अतीत के प्रयास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने खुद को भारत रत्न दिया। शाह ने नेहरू और इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न कांग्रेस के सत्ता में बाहर रहने के दौरान ही मिला।

मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा में मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया… पहले उन्होंने पीएम मोदी के भी एडिटेड बयानों को सार्वजनिक किया। चुनाव जब चल रहा था तब मेरे बयानों को AI का उपयोग कर एडिट किया गया और पूरे देश में इसे प्रसारित करने का घृणित कार्य किया गया और आज अंबेडकर जी के लिए मेरी बात को तोड़-मरोड़कर वे पेश कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि मैं स्पष्टता के साथ कहना चाहता हूं, मीडिया से अपील भी करता हूं कि मेरा पूरा बयान जनता के सामने रखिए। मैं उस पार्टी से आता हूं जो कभी अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकती। पहले जनसंघ और फिर बीजेपी ने हमेशा अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया है… आरक्षण को और मजबूत करने का काम बीजेपी ने किया है।

खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। पार्टी ने कहा कि देश में भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ का माहौल बनाने का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस हताशा के दौर से गुजर रही है। बीजेपी ने कहा कि अंबेडकर पर कांग्रेस की करतूत जगजाहिर है। शाह ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही अंबेडकर के साथ रही है। कांग्रेस ने जीवनभर अंबेडकर का अपमान किया है। शाह ने कहा कि मेरी विनती है कि मेरा पूरा बयान दिखाया जाए। मैं सपने में भी अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...