24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'आपको आंबेडकर के नाम से आपत्ति है, तो सत्ता छोड़ दो', केजरीवाल...

‘आपको आंबेडकर के नाम से आपत्ति है, तो सत्ता छोड़ दो’, केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा हमला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया. वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों के लिए बाबासाहेब आंबेडकर किसी भगवान से कम नहीं हैं, मैं आंबेडकर को फॉलो करता हूं. जब मुझे चुनौती का सामना करना पड़ता है, तो मैं बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखी गई बातों को उनकी शिक्षाओं को पढ़ता हूं.

केजरीवाल ने कहा कि आंबेडकर का अपमान आम आदमी पार्टी क़तई बर्दाश्त नहीं करेगी, बाबसाहेब के दिए हुए संविधान की वजह से आप लोग सत्ता में आए हो, अगर आपको बाबासाहेब के नाम से आपत्ति है, तो अपनी सत्ता छोड़ दो.

AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी आंबेडकर की विचारधारा का अनुसरण करती है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह का बचाव किया, उनके बचाव से पता चलता है कि गृहमंत्री शाह का बयान एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अंबेडकर विरोधी हैं.

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी समर्थकों को यह सोचने की जरूरत है कि वे आंबेडकर के साथ हैं या बीजेपी के साथ. केजरीवाल ने कहा कि नीतीश जी और चंद्रबाबू नायडू जी से देश की जनता पूछना चाहती है कि क्या आप अमित शाह जी द्वारा किए गए बाबासाहेब के अपमान का समर्थन करते हैं?

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के साथ ठीक नहीं किया, तो ये बात आपको, आपकी पार्टी को और आपके गृहमंत्री को बाबासाहेब का अपमान करने का अधिकार कैसे देती है? कांग्रेस बाबासाहेब से ग़लत बर्ताव करती थी तो क्या आप भी करोगे? देश के प्रधानमंत्री का ये कैसा स्पष्टीकरण है? कल सदन में जिस तरह आपके गृहमंत्री ने बाबासाहेब का अपमान किया, उससे सारा देश गुस्से में है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...