21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुंबई में बड़ा हादसा, नेवी के स्पीड बोट ने मारी टक्कर…यात्रियों से...

मुंबई में बड़ा हादसा, नेवी के स्पीड बोट ने मारी टक्कर…यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलटी; 3 नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत

Published on

मुंबई,

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव बुधवार को टक्कर के बाद पलट गई. जानकारी के मुताबिक यात्री जहाज में नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नाव पानी में डूबती नजर आ रही है. वीडियो में लाइफ जैकेट पहने लोग यात्रियों को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि नौसेना की एक नाव नीलकमल नाम के यात्री जहाज से टकरा गई. फिलहाल 101 को बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 10 आम लोग और तीन नौसैनिक शामिल हैं. पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एलीफेंटा की ओर जा रही थी नाव
वीडियो में नाव पर सवार लोगों को एक दूसरे जहाज पर जाते हुए देखा जा सकता है. घटना बुधवार शाम 5:15 बजे की है. जेओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलीफेंटा के रास्ते में नीलकमल फेरी बोट उरण, करंजा के पास टक्कर के बाद पलट गई.

शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला कि नाव में लगभग 110 लोग सवार थे. घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है और 108 एंबुलेंस और मरीन पुलिस मौके पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार अधिकांश यात्रियों को बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं.

https://x.com/imvivekgupta/status/1869366520188751901?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1869366520188751901%7Ctwgr%5E7167c9702a63bcbb307744c444ba5a80eb0704fa%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fmumbai-news%2Fneelkamal-sank-after-collision-with-navy-speed-boat-near-mumbai-many-killed-watch-video-19243891

‘बचाव कार्य जारी’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ‘हमें नीलकमल नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली है, जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी. नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह और पुलिस टीमों की नौकाओं को सहायता के लिए तुरंत भेज दिया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘हम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है. हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है. जिला प्रशासन को बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक मशीनरी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं.’

अधिकारियों ने क्या कहा?
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस हादसे पर बयान जारी किया और कहा कि मुंबई तट के पास हुए इस हादसे में 10 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा तब हुआ जब समुद्र में परीक्षण के दौर से गुज़र रहा नौसेना का एक स्पीड-क्राफ्ट अनियंत्रित होकर नौका से जा टकराया।

अधिकारी ने बताया कि नौसेना की इस नाव का इंजन हाल ही में बदला गया था और नए इंजन का परीक्षण किया जा रहा था। इंजन पूरी तरह से फंस गया और नाव अनियंत्रित होकर नीलकमल नामक नौका से जा टकराई। नौसेना की इस नाव पर 6 लोग सवार थे, जिनमें 2 नौसैनिक और इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी के 4 सदस्य शामिल थे। नौका पर 80 वयस्क यात्री और पाँच चालक दल के सदस्य सवार थे। नौका पर मौजूद बच्चों की संख्या का पता लगाया जा रहा है, क्योंकि उन्हें टिकट नहीं दिए गए थे। तलाशी अभियान जारी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...