21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हाथ देकर स्कूटी रुकवाई, फिर बरसाई गोलियां... संभल में...

उत्तर प्रदेश : हाथ देकर स्कूटी रुकवाई, फिर बरसाई गोलियां… संभल में वकील की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

Published on

संभल ,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज सुबह एक वकील की हत्या से सनसनी फैल गई. स्कूटी सवार वकील की हत्या गोली मार कर की गई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है. एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने 38 वर्षीय वकील की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बदमाशों ने हाथ देकर स्कूटी रुकवाई, फिर विल पर गोलियां बरसाई.

मृतक के परिवार ने कहा कि वकील सत्यपाल बनेटा गांव से दूध लेकर स्कूटी से बहजोई अपने घर लौट रहे थे, तभी बहजोई बिजलीघर के पास उन्हें गोली मार दी गई। सत्यपाल के भाई नरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा- “हमलावरों में गणेश नाम का शख्स भी शामिल था, जिसके साथ मेरे भाई की शादी के विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी थी.”

वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 पर बहजोई बिजलीघर के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. बाद में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

एसपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में गणेश पर पहले से चल रही दुश्मनी का संदेह है. सीसीटीवी फुटेज में अपराध स्थल के पास एक मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है. जल्द ही पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this