11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'संवैधानिक रुतबे का ध्यान रखें', SC कॉलेजियम में पेशी पर जज शेखर...

‘संवैधानिक रुतबे का ध्यान रखें’, SC कॉलेजियम में पेशी पर जज शेखर यादव को मिली नसीहत, अल्पसंख्यकों को लेकर दिया था विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली,

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यक्रम में विवादित बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों ने फटकार लगाई है. सूत्रों के मुताबिक, CJI जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाले पांच जजों के कॉलेजियम ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव को फटकार लगाई.

सुप्रीम कोर्ट ने दी ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सलाह दी है कि वे अपने संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखें. सार्वजनिक भाषण देते समय अपने संवैधानिक रुतबे का ध्यान रखें और अतिरिक्त सावधानी बरतें. कॉलेजियम में CJI के अलावा जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस हृषिकेश रॉय और ए जस्टिस एस ओक भी शामिल थे.

अपनी सफाई में क्या बोले शेखर यादव
मंगलवार को जज शेखर यादव सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों के कॉलेजियम के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि मीडिया ने अनावश्यक विवाद पैदा करने के लिए उनके भाषण से चुनिंदा अंश पेश किए हैं. लेकिन कॉलेजियम उनके स्पष्टीकरण से सहमत नहीं था और भाषण में जिस तरह से उन्होंने कुछ बयान दिए, उसके लिए उन्हें फटकार लगाई.

SC कॉलेजियम ने उन्हें बताया कि संवैधानिक पद पर होने के नाते, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जजों का आचरण, व्यवहार और भाषण लगातार जांच के दायरे में रहता है और इसलिए उनसे उच्च पद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है.

CJI जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई में पांच जजों के कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर यादव से बातचीत की. उनसे सवाल भी किए. करीब 45 मिनट तक सवाल-जवाब का दौर चला. सुप्रीम कोर्ट में सूत्रों के मुताबिक जस्टिस यादव को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

क्या बोले थे जज शेखर यादव
जस्टिस शेखर यादव 8 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में गए थे. वहां उन्होंने कहा, ‘यह देश बहुसंख्‍यकों के बनाए हुए कानून से चलेगा. एक विशेष समुदाय का जिक्र करते हुए उन्‍होंने सवाल किया कि जब बचपन से ही बच्‍चों के सामने जानवर काटे जाते हैं तो वो बच्चे बड़े होकर दयालु और सहनशील कैसे हो सकते हैं? मुसलमानों के एक वर्ग को ‘कठमुल्‍ला’ बताते हुए उन्‍होंने कहा था कि इनका अस्तित्‍व देश के लिए खतरनाक है.’

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...