24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिमुझे धक्का दिया गया... अब खरगे ने लगाया बीजेपी सांसदों पर आरोप,...

मुझे धक्का दिया गया… अब खरगे ने लगाया बीजेपी सांसदों पर आरोप, जांच के लिए ओम बिरला को पत्र भी लिखा

Published on

नई दिल्ली,

आंबेडकर के मुद्दे पर मचे भारी हंगामे के बीच आज संसद अखाड़ा बन गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान आज धक्कामुक्की हो गई। बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं,आरोप राहुल गांधी पर लगा है। संसद के अंदर मचा यह नया बवाल अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि उनके साथ भी बदसलूकी हुई है। खरगे ने इसकी जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बकायदा पत्र भी लिखा है।

खरगे के साथ हुई बदसलूकी
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा स्पीतर को मेरा पत्र। मैं अपने ऊपर हुए हमले और उसपर जांच की मांग करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। यह हमला न केवल व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भी एक हमला है।

मुझे धक्का दिया गया- खरगे
खरगे ने ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि आज सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक मार्च किया। यह मार्च केंद्रीय गृह मंत्री के 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में दिए गए डॉ. अंबेडकर के अपमानजनक भाषण के विरोध में किया गया था। जब मैं भाजपा सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा,तो मुझे धक्का दिया गया। इसके बाद मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर गिर गया। इससे मेरे घुटनों को चोट लगी,जिनकी पहले ही सर्जरी हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि बाद में कांग्रेस सांसदों ने एक कुर्सी लाई और मुझे उस पर बैठने के लिए कहा गया। बहुत मुश्किल से और अपने साथियों के सहयोग से, मैं सुबह 11 बजे सदन पहुंचा। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस घटना की जांच का आदेश दें, जो न केवल व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भी एक हमला है।

राहुल गांधी ने क्या कहा
प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कैमरे में सब कैद है. मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था. बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया. खड़गे जी को भी धक्का दिया. हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है. बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसदों ने खड़गे के साथ धक्का मुक्की की है. कैमरे पर सब कुछ कैद है. सबकुछ साफ हो जाएगा.अब इस घटनाक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं. मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...