18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यदादा का नाम नहीं बता पाया तो भद्दी गालियों और थप्‍पड़ों की...

दादा का नाम नहीं बता पाया तो भद्दी गालियों और थप्‍पड़ों की बारिश, झांसी में इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड

Published on

झांसी,

यूपी के झांसी में एक थप्पड़बाज इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्पेक्टर ने दोस्त के साथ पैरवी करने आए युवक को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे और गाली देकर जेल भेजने की धमकी भी दी. इस दौरान युवक गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती पूछता रहा.

जब युवक ने थाने के इंस्पेक्टर को बुलाने के लिए कहा तो बोला कि मैं ही इस थाने का इंस्पेक्टर हूं. घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है. बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुधाकर कश्यप को सस्पेंड कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंसपेक्टर साहब युवक से पूछताछ कर रहे हैं. जब उन्होंने युवक से दादा का नाम पूछा तो उसने कहा कि उसे पता नहीं है. बस फिर क्या था इंस्पेक्टर को गुस्सा आ जाता है और वह युवक को अंदर ले जाकर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगता है. युवक पूछता रहता है कि उसकी गलती क्या है, लेकिन इंस्पेक्टर साहब नहीं मान रहे थे बस उसे थप्पड़ मारे जा रहे थे.

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि मऊरानीपुर के रूपा धमना गांव में रहने वाले एक शख्स का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है. करीब एक माह पहले युवक मऊरानीपुर थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा था. वह अपने साथ पलरा गांव निवासी सतेंद्र कुमार को ले गया था. इसी सतेंद्र के साथ इंस्पेक्टर ने मारपीट की थी.

एसपी ग्रामीण ने इस मामले में क्या बताया?
झांसी ग्रामीण के एसपी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एक वीडियो सज्ञान में आया है, जिसमें इंस्पेक्टर द्वारा एक व्यक्ति को मारा जा रहा है. वीडियो को सज्ञान में लेकर तत्काल निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this