18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार: घर से बुलवाया, गोली मारी और ईंट से कुचल दिया सिर......

बिहार: घर से बुलवाया, गोली मारी और ईंट से कुचल दिया सिर… गोपालगंज में युवक की बेरहमी से हत्या

Published on

गोपालगंज,

बिहार के गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर गोली मारने के बाद ईंट-पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. वारदात थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ की है. मृतक युवक की पहचान सिकंदर राम के रूप में की गयी है. वारदात की सूचना मिलते ही थावे थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

गोली मारने के बाद सिर व चेहरे पर ईंट से किया वार
बताया जाता है हत्यारों ने युवक को पहले गोली मारी है और बाद में पहचान छिपाने के लिए ईंट से सिर व चेहरे पर वार किया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक जिंदा कारतूस व खून से सना ईंट बरामद की है.

घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गोपलामठ गांव के सिकंदर राम को मंगलवार की देर रात घर से बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया. वहीं इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. युवक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दिक्षीत, सदर एसडीपीओ प्रांजल ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. वही एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है. गठित एसआइटी की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this