18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान: किरोड़ी बाबा की नरेश मीणा थप्पड़कांड में एंट्री, महापंचायत को लेकर...

राजस्थान: किरोड़ी बाबा की नरेश मीणा थप्पड़कांड में एंट्री, महापंचायत को लेकर उठा दिया बड़ा सवाल

Published on

जयपुर

राजस्थान के टोंक में हुए ‘थप्पड़ कांड‘ के बाद नरेश मीणा जेल में बंद है। उनकी रिहाई को लेकर अब समर्थकों की सरगर्मियां तेज हो गई है। इधर, कांग्रेसी नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में समर्थक 29 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच इस आंदोलन को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ऐतराज व्यक्त किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि महापंचायत के नाम पर यह लोग सबको गुमराह कर रहे हैं। इधर, किरोड़ी के बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें कि नरेश मीणा किरोड़ी लाल के करीबी बताए जाते हैं। हाल ही में मंत्री किरोड़ी लाल नरेश से टोंक जेल में मिलने भी पहुंचे थे।

किरोड़ी की आपत्ति, पंचायत के नाम पर लोगों को कर रहे गुमराह
बता दें कि पिछले महीने उपचुनाव के दिन 13 नवम्बर को नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पुलिस और नरेश के समर्थको के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान नरेश 14 नवम्बर से जेल में बंद है। इधर, नरेश की रिहाई पर महापंचायत को लेकर किरोड़ी लाल मीणा आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि यह तो उनसे पूछना चाहिए कि महापंचायत क्यों कर रहे हैं? अब उस ओर पुलिस भी नहीं जा रही है। किसी निर्दोष को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी। इसके बावजूद कुछ लोग पंचायत कर रहे हैं, मैं उनके बारे में कहना नहीं चाहता हूं कि वह राजनीति कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है, लेकिन पंचायत के नाम पर लोगों को गुमराह न करें।

क्या नरेश की रिहाई को लेकर बदल गए किरोड़ी के सुर ?
बता दें कि नरेश मीणा को किरोड़ी का करीबी बताया जाता है। इधर, नरेश को लेकर किरोड़ी के बयान से सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है, क्या अब किरोड़ी लाल के सुर बदल गए है? हाल ही में थप्पड़ कांड के बाद नरेश मीणा के मामले में मंत्री किरोड़ी लाल काफी सक्रिय रहे। उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को ले जाकर समरावता गांव में ग्रामीणों से मिलवाया। इसको लेकर यह चर्चा रही कि मंत्री किरोड़ी लाल की सरकार के साथ-साथ उनकी नरेश मीणा के साथ भी सहानुभूति है। इसको लेकर किरोड़ी टोंक जेल में नरेश मीणा से मुलाकात करने भी गए। इसके बाद उन्होंने टोंक पुलिस पर कई बड़े सवाल भी खड़े किए। उन्होंने यहां तक सीएम से भी शिकायत करने की बात कह डाली थी।

नरेश की रिहाई को लेकर 29 को टोंक में आंदोलन
बता दें कि ‘थप्पड़ कांड‘ के बाद एक महीने से अधिक समय से बंद नरेश मीणा टोंक जेल में बंद है। उनकी रिहाई के लिए अब समर्थकों ने ‘यलगार‘ कर दी है। इसको लेकर उनके समर्थकों ने 29 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसमें 1 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यह रणनीति कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में बनाई गई है। इस दौरान समर्थकों ने टोंक में हाईवे जाम करने, टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और जयपुर में सीएम आवास के घेराव करने की चेतावनी दी है। साथ ही नरेश के समर्थकों ने प्रशासन को खुली चुनौती दी है कि प्रशासन में जितना दम है उतना लगा ले, और हम में जितना दम होगा, उतना हम लगा लेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...