18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यCM योगी से शिकायत के बाद कुशीनगर की मदनी मस्जिद की पैमाइश...

CM योगी से शिकायत के बाद कुशीनगर की मदनी मस्जिद की पैमाइश शुरू, अवैध निर्माण का है आरोप

Published on

कुशीनगर ,

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में करीब 25 साल पहले बनी मदनी मस्जिद का मामला तूल पकड़ने लगा है. ये मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई है. इस बाबत सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत भी की गई थी. जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर की पैमाइश शुरू कर दी है.

बता दें कि हिंदूवादी नेता एवं शिकायतकर्ता रामबचन सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर पुलिस चौकी की जमीन, नगर पालिका की जमीन एवं नजूल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण का आरोप लगाया था. हालांकि, मुस्लिम पक्ष मस्जिद के लिए 32 डिसमिल जमीन खरीद कर उसपर निर्माण करने की बात कह रहा है.

मामले में मुस्लिम पक्षकार ने जमीन के कागजात के साथ जिला प्रशासन के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत किया है. वहीं, पैमाइश के दौरान इलाके में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है. दो क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में कई थानो की फोर्स को तैनात किया गया है.

फिलहाल, पैमाइश शुरू कर दी गई है. कुशीनगर डीएम ने बुधवार को एसडीएम हाटा के नेतृत्व में पैमाइश का निर्देश दिया. पैमाइश के दौरान दो CO के साथ कई थानों की फोर्स तैनात रही. इस दौरान मुस्लिम पक्षकार ने जमीन के कागजात जिला प्रशासन के सामने प्रस्तुत किए. फिलहाल, ये पैमाइश अभी जारी रहेगी.

मुस्लिम पक्ष ने दावा कि 32 डिसमिल जमीन हिंदू भाइयों से ही खरीदी गई थी. रजिस्ट्री के 30 डिसमिल जमीन में मस्जिद बनवाई गई. अगल-बगल अभी 2 डिसमिल जमीन शेष है. मस्जिद की जमीन किसी तरह से विवादित नहीं है.

वहीं, शिकायतकर्ता रामबचन सिंह ने कहा कि 1993 मस्जिद का निर्माण शुरू होते ही मैं अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं. जब-जब ज्ञापन दिया, पैमाइश हुई, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई. पूर्व की सरकारों में इस मस्जिद को बनाया गया, और जब मौजूदा मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो अब आगे की कार्यवाही शुरू हुई. जल्द ही पैमाइश पूरी होने के बाद पता चल जाएगा कितनी जमीन अतिक्रमण की गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this