17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअमित शाह के बचाव में उतरे बिहार के नेता, मांझी-चिराग और ललन...

अमित शाह के बचाव में उतरे बिहार के नेता, मांझी-चिराग और ललन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published on

पटना

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर अमित शाह का बचाव किया है। वहीं एनडीए में शामिल जेडीयू और लोजपा-आर ने भी इस मसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

अंबेडकर साहब का भारत, अमित शाह के साथ-जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा- ‘बाबा साहेब को आपने चुनाव हरवाकर सदन से बाहर करवा दिया, अपने परिवार में तो आपने भारत रत्न की झड़ी लगा दी पर बाबा साहब को भारत रत्न मानने से इंकार कर दिया और आज जब हमारी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान दिया तो वह भी आपको नहीं पच रहा है? अंबेडकर साहब का भारत अमित भाई के साथ है’।

कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही-ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह कहा- ‘गृहमंत्री द्वारा राज्यसभा में दिये गये बयान को कांग्रेस पार्टी तोड़-मरोड़ कर नकारात्मक प्रचार कर रही है।’ उन्होंने कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर अपने जवाब में यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अपने पूरे शासनकाल में बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया, उनकी पहचान को समाप्त करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने तो आरक्षण को समाप्त करने तक की वकालत की। इतने लंबे समय के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी को भारत रत्न देने की सोची भी नहीं, जबकि भाजपा ने अपने शासनकाल में बाबा साहब की विरासत को सहेजते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया’।

कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी सम्मान नहीं किया-चिराग पासवान
लोजपा-आर प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- ‘देश पर लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी सम्मान नहीं किया। अगर कांग्रेस को बाबा साहब के सम्मान की इतनी ही चिंता थी, तो लंबे समय तक शासन के बावजूद क्यों नहीं सम्मान दिया? आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के जीवन से जुड़े अलग-अलग स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है तो प्रतिस्पर्धा में कांग्रेस बाबा साहब का नाम ले रही है।’

चिराग पासवान ने कहा- ‘कांग्रेस आज बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब अंबेडकर के रहते हुए उन्हें सम्मान देना जरूरी नहीं समझा। दशकों तक उनकी एक तस्वीर तक भारत की संसद में लगाना कांग्रेस ने जरूरी नहीं समझा। बाबा साहेब के सम्मान में भारत रत्न देना भी उन लोगों ने जरूरी नहीं समझा। आज कांग्रेस केवल एक प्रतिस्पर्धा में है, क्यों? क्योंकि आज प्रधानमंत्री और केंद्र की एनडीए सरकार ने भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख पलों को विकसित कर उन्हें चिह्नित करने का काम किया है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही उन्होंने बाबा साहेब का नाम लेना तो दूर की बात है उनके नाम को भुलाने का काम किया। आज उसी कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब के सम्मान की चिंता हो रही है? कांग्रेस केवल दिखावा कर रही है’।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...