17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ के पहले CM की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? रेणु...

छत्तीसगढ़ के पहले CM की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? रेणु जोगी ने लेटर लिखकर जताई इच्छा

Published on

नई दिल्ली,

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) का विलय कांग्रेस पार्टी में हो सकता है. दरअसल, जेसीसी की नेता और पूर्व सीएम की पत्नी रेणु जोगी के एक पत्र से इसको लेकर हलचल तेज हो गई है. रेणु जोगी ने कांग्रेस को पत्र लिखकर समान विचारधारा के आधार पर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है.

कांग्रेस को लिखा लेटर
18 दिसंबर को रेणु जोगी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा, जेसीसी और कांग्रेस की विचारधारा मिलती है. हमारी कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है कि हमारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया जाए. हमारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सभी पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं.

भूपेश बघेल के खिलाफ लड़ा था चुनाव
बता दें कि जेसीसी अध्यक्ष अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन से चुनाव मैदान में थे.बता दें कि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी. भाजपा ने यहां 90 में से 54 सीटों पर बाजी मारी थी. बहुमत का आंकड़ा 46 था. कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कई मंत्रियों को करारी शिकस्त मिली थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this