17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकौन हैं हेमांग जोशी? जिन्होंने संसद परिसर प्रताप सारंगी को चोट लगने...

कौन हैं हेमांग जोशी? जिन्होंने संसद परिसर प्रताप सारंगी को चोट लगने पर राहुल गांधी के पास जताया कड़ा विरोध

Published on

अहमदाबाद

संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर गुरुवार को संसद भवन परिसर में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के सामने बीजेपी सांसदों के उतरने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान जब ओडिशा के बीजेपी सांसद घायल हो गए तो वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी ने राहुल गांधी के पास जाकर विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं वह राहुल गांधी को बुलाकार प्रताप सारंगी के पास लेकर आए। यहां पर खड़े बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। वडोदरा सांसद ने राहुल गांधी से कहा देखिए आप ने क्या किया? संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है।

राहुल गांधी ने नकारे हैं आरोप
राहुल गांधी ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा कि बीजेपी के सांसद उन्हें संसद में जाने से रोक रहे थे। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। राहुल गांधी का आरोप है कि मुझे बीजेपी के सांसद मुझे धमका रहे थे। उन्होंने मुझे धक्का दिया, लेकिन हमें धक्का-मुक्की से कुछ नहीं होता। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भी बीजेपी सांसदों ने धक्का मुक्की की, लेकिन इससे पहले संसद भवन परिसर में हुई धक्का-मुक्की के दौरान हेमांग जोशी ने राहुल गांधी के सामने विरोध व्यक्त किया। बीजेपी ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग की है। बीजेपी की तरफ राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

कौन हैं हेमांग जोशी?
हेमांग जोशी गुजरात में बीजेपी की सबसे सुरक्षित लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार सांसद बने हैं। वह गुजरात के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। उनकी उम्र निर्वाचन के समय पर 33 साल थी। हेमांग जोशी सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता योगेश चंद्र जोशी एक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते थे। वे अब सेनाविवृत्त हो चुके हैं। जोशी ने अपनी पढ़ाई वडोदरा की महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) से की है। वे यूनिवर्सिटी के दिनों में सोशल साइंस फैकल्टी के जीएस (जनरल सेक्रेटरी) भी चुने गए थे। इसके बाद जोशी ने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई पूरी की। जोशी की पत्नी डॉ मेघना जोशी भी मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी हुई हैं। डॉ. हेमांग जोशी को बीजेपी ने 2022 में वडोदर नगर निगम (VMC) के अंतर्गत आने वाले नगर प्राथमिक शिक्षण समिति का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया था। जोशी संघ से जुड़े डॉ. जिगर इनामदार के करीबी माने जाते हैं। जोशी मूलरूप से पाेरबंदर से ताल्लुक रखते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...