17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यलखनऊ: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,...

लखनऊ: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राजभवन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर गहरी नाराजगी जताई और राजभवन पर प्रदर्शन की तैयार की. इसको लेकर प्रशासन ने राजभवन पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज है. प्रभात पांडे कांग्रेस कार्यालय में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रभात पांडे को समय पर उचित इलाज नहीं मिला. पुलिस ने भी मामले की जांच तेज कर दी है.

पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में काम करने वाले द्वारिका शुक्ला और प्रभात पांडे को अस्पताल पहुंचाने वाले राकेश कुमार से पूछताछ की है. पूछताछ में इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रभात पांडे के बेहोश होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी क्यों हुई. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बेहोशी के बाद कांग्रेस कार्यालय में क्या कार्रवाई की गई? इस मामले पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की मौत दुखद है. जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि प्रभात के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं. दरअसल, कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ता दो घंटे तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा था. वह सिविल हॉस्पिटल में Brought Dead पहुंचा था. सवाल है कि कार्यकर्ता की मौत का जिम्मेदार कौन है, किसकी लापरवाही से समय से इलाज नहीं हो सका?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this