24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिहत्या का प्रयास, आपराधिक कृत्य... राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने इन...

हत्या का प्रयास, आपराधिक कृत्य… राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने इन धाराओं में दी शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

संसद में धक्का-मुक्की को लेकर अब राजनीति तेज है. राहुल गांधी पर बीजेपी ने अपने सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें दो सांसद जख्मी हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं महिला सांसद ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया है. इस धक्का कांड को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी ने अपनी शिकायत में हत्या का प्रयास तक का आरोप राहुल गांधी पर लगाया गया है.

बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनको कानून के उल्लंघन की आदत है. उनकी धक्का-मुक्की में 2 सांसद गिरे और उनको चोट आई. हत्या के प्रयास की धाराओं में शिकायत दी है. बीएनएस की धारा 109 के तहत शिकायत दी गई है. घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए. राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं.

कांग्रेस द्वारा भी शिकायत दर्ज कराए जाने पर ठाकुर ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे. ये वही राहुल गांधी हैं जो अपनी ही सरकार में अपनी ही सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ देते हैं. ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया.

राहुल गांधी के खिलाफ BNS की इन धाराओं में दी गई शिकायत-
– धारा 109: हत्या का प्रयास
– धारा 115: स्वेच्छा से चोट पहुँचाना
– धारा 117: स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुँचाना
– धारा 121: सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से विचलित करने के लिए चोट पहुँचाना
– धारा 351: आपराधिक धमकी
– धारा 125: दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना

‘शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है संसद’
बता दें कि बीजेपी राहुल गांधी पर धक्का देकर 2 सांसदों को चोटिल करने का आरोप लगा रही है. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा,’कांग्रेस और बाकी साथी दल रोजाना प्रदर्शन करते हैं. आज बीजेपी सांसद प्रदर्शन करने पहुंचे तो राहुल गांधी और उनके सांसद जबरदस्ती वहां घुसकर शारीरिक प्रदर्शन करने लगे. उन्हें समझना चाहिए कि संसद शारीरिक शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है. यह कुश्ती का अखाड़ा नहीं है. राहुल गांधी ने बीजेपी के 2 सांसद प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत को बुरी तरह जख्मी कर दिया है.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...