24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी-RSS की सोच आंबेडकर विरोधी, अडानी मुद्दे से भटकाने की कोशिश... राहुल...

बीजेपी-RSS की सोच आंबेडकर विरोधी, अडानी मुद्दे से भटकाने की कोशिश… राहुल गांधी का आरोप

Published on

नई दिल्ली

संसद के मकर द्वार पर बीजेपी और कांग्रेस सांसदों की धक्का-मुक्की मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

खरगे ने लगाए बीजेपी सांसदों पर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम 14 दिनों से अडानी मुद्दे पर संसद में रोजाना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कभी हिंसा नहीं हुई। लेकिन बीच में जब संविधान की चर्चा में अमित शाह ने बाबा साहेब आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने अपनी गलती नहीं मानी। हमने मांग की कि प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए हमने जनता के बीच ये मुद्दा उठाया। आज पूरे देश में इस मामले को लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं।

खरगे ने कहा, आज हम बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा से मार्च करते हुए मकर द्वार की ओर आ रहे थे। ये लोग हमें रोकने के लिए मकर द्वार को घेर लिया। हमारे सांसदों को रोका गया। हमारे ऊपर हमला किया गया। इन लोगों ने मुझे धक्का दिया, मैं नीचे गिर गया। इसके बाद भी ये लोग हम पर ही आरोप लगा रहे हैं कि हमने धक्का दिया। लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। हम इस मामले पर अपना अभियान तेज चलाएंगे। हम देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

‘बीजेपी-RSS की सोच एंटी आंबेडकर’
राहुल गांधी ने कहा, संसद सत्र से कुछ दिन पहले अडानी को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट आई। बीजेपी ने पूरी कोशिश की अडानी को बचाने की। बार-बार बीजेपी ने मुद्दे से भटकाने की कोशिश की। बीजेपी-आरएसएस की सोच हमेशा से आंबेडकर के खिलाफ है। बीजेपी के मंत्री ने सबके सामने अपनी सोच भी दिखा दी। हमने कहा कि उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

आज संसद भवन में जो कुछ हुआ वो भी मुख्य मुद्दे से हटाने के लिए था। मुख्य मुद्दा मोदी के दोस्त अडानी पर लगे आरोपों से ध्यान हटाना है। बीजेपी अडानी मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं चाहती, इसलिए बार-बार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

संसद भवन परिसर में हुई धक्का-मुक्की
बता दें कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो बीजेपी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट लग गई। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धमका रहे थे।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...