17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुंबई कांग्रेस दफ्तर में BJP कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, हिंसक प्रदर्शन के...

मुंबई कांग्रेस दफ्तर में BJP कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, हिंसक प्रदर्शन के बीच पुलिस ने किया लाठाचार्ज

Published on

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को तनाव बढ़ गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्यों ने दादर में कांग्रेस पार्टी के शहर कार्यालय में तोड़फोड़ की। इस घटना के कारण प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

दरअसल भगवा पार्टी की युवा शाखा के सदस्य कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उनका आरोप था कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसने और वहां तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की।

नागपुर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन
इससे पहले विपक्षी दलों ने नागपुर के विधान भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने अमित शाह के बयान की निंदा की। अमित शाह ने डॉ बीआर आंबेडकर पर टिप्पणी की थी। MVA गठबंधन के नेता नीली टोपी और गल में गमछा डालकर प्रदर्शन में शामिल हुए। ये नेता संविधान चौक से विधान भवन तक मार्च करते रहे। उन्होंने ‘बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए।

क्या है पूरा विवाद
यह विवाद अमित शाह के बयान से शुरू हुआ। विपक्ष का कहना है कि शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ। विपक्ष शाह से माफ़ी की मांग कर रहा था। सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। उन्होंने गृह मंत्री पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। खरगे ने नियम 188 के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शाह की टिप्पणी आपत्तिजनक और अपमानजनक है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this