17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस कब बांटेंगे मंत्रियों को विभाग? जान लीजिए पावर...

महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस कब बांटेंगे मंत्रियों को विभाग? जान लीजिए पावर शेयरिंग की संभावित डील

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद सभी की नजरें अब विभागों के बंटवारों पर लगी हैं। 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों की शपथ के बाद इसका उत्सुकता से इंतजार हो रहा है। सूत्रों की मानें तो विधानमंडल का शीतकालीन सत्र खत्म होते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विभागों का बंटवार कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने अई है। उसके अनुसार पावर शेयरिंग की डील में बीजेपी गृह, राजस्व, लोक निर्माण कार्य, पर्यटन के साथ ऊर्जा विभाग को अपने पास रख सकती है।

सहयोगियों के खाते में ये विभाग
महायुति के दो सहयोगियों में शामिल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मिलने वाले विभागों की जानकारी भी सामन आई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को शहरी विकास के साथ गृह निर्माण (अर्बन हाउसिंग डेवलपमेंट) दे सकते हैं। तो वहीं अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को बड़े विभाग के तौर पर वित्त और महिला एंव बाल विकास विभाग मिल सकता है। इसके अलावा एक्साइज ड्यूटी विभाग भी एनसीपी को मिल सकता है

20:12:10 का है फॉर्मूला
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 43 हो सकती है। सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को मिलाकर कुल 42 मंत्री हैं। एक बर्थ खाली है। बीजेपी को 20, शिवसेना को 12 और अजित पवार को कुल 10 बर्थ मिली हैं। महायुति के पहले कार्यकाल में कुल मंत्रियों की संख्या 28 थी। तब गृह विभाग फडणवीस और वित्त विभाग अजित पवार के पास था। महाराष्ट्र विधानमंडल का सत्र 21 दिसंबर तक है। सूत्रों की मानें तो सत्र खत्म होने पर या फिर इसके बाद मंत्रियों के विभाग तय हो सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this