17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार: जमीनी विवाद में दबंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

बिहार: जमीनी विवाद में दबंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Published on

मोतिहारी,

बिहार के मोतिहारी जिले में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया में मंगलवार सुबह दबंग जमीन कारोबारी विवेक सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के मुताबिक, विवेक सिंह को किसी परिचित ने पेट्रोल लाने के बहाने बुलाया. विवेक अपने करीबी के साथ वहां पहुंचे. पेट्रोल देने के बाद बातचीत के दौरान, अचानक एक अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनके सिर पर पिस्टल रखकर गोली चला दी. गोली लगते ही विबेक मौके पर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. अस्पताल में परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक विवेक सिंह का संबंध जिले के एक बड़े सरगना से था और वो जमीन और अन्य कारोबार में उनके लिए काम करते थे. विवेक जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष गप्पू राय के करीबी रिश्तेदार थे. उनकी शादी हाल ही में 24 नवंबर को धूमधाम से हुई थी.

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात खुद डीएसपी और कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. एसआईटी का गठन किया गया है और जांच के लिए एसएफएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी रंजिश की संभावना है. डीएसपी जितेश पांडेय ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this