8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअसद ने सीरिया छोड़ने से पहले इजरायल को दी खुफिया जानकारी, रिपोर्ट...

असद ने सीरिया छोड़ने से पहले इजरायल को दी खुफिया जानकारी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ने और राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों के कब्जे से पहले सीरियाई सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी इजरायल को सौंप दी, जिससे वो और उनका परिवार सुरक्षित रूप से देश से बाहर निकल सकें.

तुर्की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असद ने कथित रूप से इजरायल को हथियार डिपो की जानकारी सौंप दी. इसके बाद इजरायल ने उन पर बमबारी की. इन रिपोर्टों से पता चलता है कि कैसे इजराइल को प्रत्येक हथियार डिपो और प्रमुख सैन्य सुविधाओं का सटीक स्थान मिला. रिपोर्ट में बताया गया है कि असद को डर था कि उनके विमान को इजरायली लड़ाकू विमानों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है. हालांकि, वह सीरिया से सुरक्षित बाहर निकलना चाहते थे. वहीं, इजराइल असद के देश छोड़ने के बाद से ही 8 दिसंबर से लगातार सीरियाई सैन्य पोस्टों पर बमबारी कर रहा है.

इजरायल को दी खुफिया जानकारी
तुर्की के अखबार हुर्रियत के पत्रकार अब्दुल कादिर सेल्वी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि असद ने हथियार डिपो, मिसाइल सिस्टम और फाइटर जेट से जुड़ी खुफिया जानकारी की एक लिस्ट इजरायल को दे दी, ताकि उनके विमान को निशाना न बनाया जाए.वहीं, असद की सरकार के पतन के ठीक बाद इजरायल ने सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए. इससे सेल्वी ने निष्कर्ष निकाला कि उसके सूत्र सही थे.

सेल्वी ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें असद के जाने के बारे में अन्य जानकारी मिली जो “विशेष रूप से इजरायल की भूमिका से संबंधित हैं”, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.इसके चलते असद को हेलिकॉप्टर से रूस भागना पड़ा, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें शरण देने की पेशकश की. हुर्रियत के साथ साझा की गई जानकारी यूके स्थित टैब्लॉयड द सन द्वारा रिपोर्ट की गई थी.

चरमपंथी ताकतों को रोक रहे हैं हम
वहीं, इजरायल का कहना है कि वह सीरिया में हथियारों को “चरमपंथी ताकतों” के हाथों में जाने से रोकने के लिए ऐसा कर रहा है. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने यहां तक कहा कि इजरायल ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के टार्टस में एक हथियार अड्डे पर हमला किया.

SOHR ने चर्चा में कहा कि इस विस्फोट की तीव्रता 3.0 तीव्रता वाले भूकंप के समान थी. इजराइल ने सीरिया भर में युद्धक विमानों से हमले भी किए. हालांकि, सीरिया के नए नेता अहमद अल-शरा ने इजरायल के साथ टकराव का रुख नहीं अपनाया है. इसके इतर सीरिया से भागने के बाद असद ने पहली बार बोलते हुए कहा कि उसे सुबह खमीमिम एयरबेस पर पहुंचने पर, यह स्पष्ट हो गया कि हमारी सेनाएं सभी युद्ध रेखाओं से पूरी तरह से हट गई थीं और सेना की आखिरी पोजिशन भी गिर गई थी.”

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...