17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यदो बीवियों की इजाजत हो सकती है... लिव इन-समलैंगिग शादी पर बेबाक...

दो बीवियों की इजाजत हो सकती है… लिव इन-समलैंगिग शादी पर बेबाक बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Published on

मुंबई

केंद्रीय मंत्री और नागपुर से लोकसभा के सदस्य नितिन गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिग शादी पर अपनी स्पष्ट राय जाहिर की है। गडकरी ने एक यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट के कार्यक्रम में कहा कि देश में संतुलित लिंगानुपात बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप गलत है और समाज के नियमों के विरुद्ध है, साथ ही उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह सामाजिक ढांचे को ध्वस्त कर देंगे। केंद्रीय मंत्री इससे पहले भी तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते आए हैं।

ब्रिटेन की समस्या का किया जिक्र
नितिन गडकरी ने ब्रिटिश संसद की अपनी यात्रा को याद किया करते हुआ कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग विवाह के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप चुनते हैं। गडकरी ने सवाल पूछा कि अगर आप आप विवाह नहीं करेंगे, तो आपके बच्चे कैसे होंगे? ऐसे बच्चों का भविष्य क्या होगा? यदि आप सामाजिक ढांचे के विरुद्ध जाते हैं, तो इसका लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? गडकरी ने कहा कि समाज आखिर में अपने मानदंड खुद तय करेगा, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में संतुलित लिंगानुपात बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर 1,500 महिलाएं और 1,000 पुरुष हैं, तो हमें पुरुषों को दो पत्नियां रखने की अनुमति देनी पड़ सकती है।

तलाक पर रोक की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने आइडियल इंडिया में तलाक पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने दोहराया कि लिव-इन रिलेशनशिप अच्छे नहीं हैं। गडकरी ने पॉडकॉस्ट में ही बाल ठाकरे से जुड़ा किस्सा भी साझा किया था। जो काफी वायरल हो गया था। गडकरी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ द्वारा समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार करने के एक साल बाद आया है, लेकिन समलैंगिक लोगों के लिए समान अधिकारों की वकालत की। सभी न्यायाधीश इस बात पर एकमत थे कि इस तरह के मिलन को मान्य करने के लिए कानून में बदलाव करना संसद के अधिकार क्षेत्र में है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this