24 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeराजनीतिFIR vs FIR... संसद में हाथापाई, बाहर बीजेपी और कांग्रेस सांसदों ने...

FIR vs FIR… संसद में हाथापाई, बाहर बीजेपी और कांग्रेस सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Published on

नई दिल्ली

संसद में गुरुवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया और बीजेपी सांसदों के बीच मकर द्वार के बाहर हुई धक्का-मुक्की के बाद दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हमले और उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर घटना की जांच के आदेश देने का भी अनुरोध किया है।

संसद भवन परिसर में हुई धक्का-मुक्की
गुरुवार को संसद में उस समय हंगामा मच गया जब इंडिया गठबंधन और बीजेपी सांसद मकर द्वार के बाहर आमने-सामने हो गए। बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर एक सांसद को धक्का देकर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके घुटने में चोट आई। यह घटना बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में विपक्षी सांसदों द्वारा संसद परिसर में किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई।

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में हमला और उकसाने की शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया, ‘हमने मकर द्वार के बाहर हुई घटना का विस्तार से जिक्र किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे… हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है।

उन्होंने कहा, ‘जब हम विपक्ष में थे तो सदन के अंदर और बाहर सभ्य तरीके से विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज कांग्रेस ने जो किया है, उससे कांग्रेस की सोच और नेतृत्व पर बड़ा सवाल खड़ा होता है… राहुल गांधी और गांधी परिवार को लगता है कि नियम और कानून उनके लिए नहीं बने हैं… उन्होंने सीढ़ियों पर खड़े NDA सांसदों को धक्का दिया और उसमें भाजपा के 2 सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा… उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’

कांग्रेस ने भी पुलिस थाने में दी तहरीर
दूसरी ओर कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी और बीजेपी नेताओं पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर शिकायत सौंपी। प्रमोद तिवारी ने पुलिस थाने के बाहर मीडिया से कहा, ‘84 वर्षीय दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। हम इस कृत्य के खिलाफ शिकायत देने आए हैं।’

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। आज बाबासाहेब के अपमान के खिलाफ संसद परिसर में INDIA गठबंधन के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। जब INDIA गठबंधन के सांसद मकर द्वार पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद BJP के सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे को चोट भी आई है। BJP की इस गुंडागर्दी के खिलाफ आज कांग्रेस के सांसदों ने संसद मार्ग स्थित पुलिस थाने में बदसलूकी करने वाले BJP सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

लोकसभा स्पीकर को भी लिखा पत्र
इसके अलावा कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया कि बीजेपी के तीन सांसदों ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की, जो न सिर्फ कांग्रेस नेता की गरिमा पर हमला है, बल्कि संसद की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत भी है। उन्होंने बिरला से आग्रह किया कि इस मामले में वह उचित कार्रवाई करें। कांग्रेस सांसदों ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आप इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...