11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयधक्का-मुक्की कांड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी की शिकायत...

धक्का-मुक्की कांड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी की शिकायत पर एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

संसद परिसर में धक्का-मुक्की कांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस के टॉप सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी द्वारा की गई धक्का-मुक्की में उनके दो सांसदों को चोट लग गई, जो आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं.

बीजेपी की अनुसूचित जनजाति महिला सांसद ने राहुल के अशोभनीय व्यवहार की शिकायत राज्यसभा चेयरमैन से की है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने एक दूसरे के सांसदों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी. बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश से लेकर भारतीय न्याय संहिता की 6 अन्य गंभीर धाराओं में शिकायत दी थी.

राहुल गांधी के खिलाफ BNS की इन धाराओं में दी गई शिकायत-
– धारा 109: हत्या का प्रयास
– धारा 115: स्वेच्छा से चोट पहुंचाना
– धारा 117: स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना
– धारा 121: सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से विचलित करने के लिए चोट पहुंचाना
– धारा 351: आपराधिक धमकी
– धारा 125: दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना

कैसे शुरू हुआ धक्काकांड?
ऐसे में अब समझना जरूरी हो जाता है कि इस धक्काकांड की शुरुआत कैसे हुई? दरअसल आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी संसद में प्रोटेस्ट कर रही थी. ठीक इसी समय बीजेपी भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी. इस बीच गुरुवार सुबह 10.40 बजे कांग्रेस प्रोटेस्ट करते हुए संसद के मकर द्वार तक आ रही थी. इसी समय बीजेपी मकर द्वार पर खड़ी थी.

इस तरह बीजेपी और कांग्रेस के सांसद एक दूसरे के ठीक सामने थे. दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी. यह घटनाक्रम लगभग 20 मिनट तक चला. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनसे धक्का मुक्की. बीजेपी का भी ठीक यही कहना है.

बीजेपी का आरोप है कि इस बीच राहुल गांधी ने एक सांसद के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वो सांसद बीजेपी एमपी प्रताप सारंगी के ऊपर गिर गया. इस धक्का-मुक्की में सारंगी और बीजेपी के एक और सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए.

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रताप सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई.कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि असल में बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी को घेर लिया. बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी को जानबूझकर रोका. उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया. हमने इस संबंध में स्पीकर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस के एक अन्य सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर किसी ने देखा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग को लेकर आंबेडकर की प्रतिमा के पास प्रोटेस्ट किया. इसके बाद हमने संसद के भीतर जाने की कोशिश की लेकिन बीजेपी ने हमारा रास्ता रोक लिया और हमें संसद के भीतर नहीं जाने दिया. इस झड़प के दौरान हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गिर गए. कई लोग गिरे.

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल, के. सुरेश और मणिकम टैगोर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखा है, जिसमें इस घटना का पूरा ब्योरा दिया गया है. इसमें कहा गया है कि हमने मकर द्वार से संसद के भीतर जाने की कोशिश की लेकिन हमारे सांसदों को अंदर जाने से रोका गया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सत्तारूढ़ पार्टी के तीन सांसदों ने बदसलूकी की.

राहुल गांधी ने घटना पर क्या कहा?
प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कैमरे में सब कैद है. मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था. बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया. खड़गे जी को भी धक्का दिया. हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है. बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते. राहुल ने कहा कि मैं संसद के भीतर जाना चाहता था. संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई. हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया. बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे.

खड़गे के घुटने में लगी चोट!
बीजेपी के राहुल गांधी पर आरोपों के बीच कांग्रेस भी सत्तारूढ़ पार्टी पर धक्कामारी के आरोप लगा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सांसदों के धक्कों की वजह से उनके घुटने में चोट लग गई. खड़गे ने इस सबंध में लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जब मैं इडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा तो वहां बीजेपी सांसदों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की. इससे मैं अपना संतुलन खो बैठा और जमीन पर बैठ गया. इससे मेरे घुटने पर चोट लग गई. मेरे घुटने की पहले ही सर्जरी हो गई थी.

अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस
इस संबंध में आज इंडिया ब्लॉक प्रोटेस्ट मार्च कर रही है. राज्यसभा में बाबा साहेब आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में उनके इस्तीफे और माफी की मांग करते हुए इंडिया ब्लॉक प्रोटेस्ट मार्च कर रही है. यह मार्च संसद में आंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक किया जा रहा है.

इंडिया ब्लॉक के सांसद नीले कपड़े पहनकर आंबेडकर प्रतिमा से चलकर मकर द्वार जाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया है. उनका अपराध अक्षम्य है. पूरा तंत्र उन्हें बचाने में लगा है. जो गृहमंत्री ने कहा है, हम वही बात कर रहे हैं. उनके शब्दों को तरोड़ा-मरोड़ा नहीं गया है. वे माफी मांगने के बजाए धमका रहे हैं. हम इनकी धमकियों से नहीं डरेंगे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...